• Home  
  • कानपुर सेंट्रल पर बड़ा रेल हादसा टला, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार AC कोच पटरी से उतरे
- उत्तरप्रदेश - कानपुर

कानपुर सेंट्रल पर बड़ा रेल हादसा टला, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार AC कोच पटरी से उतरे

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार AC कोच पटरी से उतर गए। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे ने राहत कार्य शुरू कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए। हादसे के कारणों की जांच जारी है। कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच पटरी से […]

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार AC कोच पटरी से उतरने के बाद रेलवे अधिकारियों और राहत टीम द्वारा जांच एवं बचाव कार्य। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार AC कोच पटरी से उतर गए। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे ने राहत कार्य शुरू कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच पटरी से उतरने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेन के चार कोचों की एक-एक ट्रॉली पटरी से नीचे उतर गई। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करा दिया।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 15003 चौरी चौरा एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज से गोरखपुर जा रही थी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर-7 से शाम करीब 5:03 बजे रवाना हुई। इसके लगभग दो मिनट बाद 5:05 बजे ट्रेन के बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7 कोच पटरी से उतर गए। हादसे के समय ट्रेन की रफ्तार कम थी और घटना प्लेटफॉर्म के पास हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंच गई। कानपुर के डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल के नेतृत्व में राहत और बहाली का काम शुरू कराया गया। प्रयागराज मंडल मुख्यालय से भी वरिष्ठ अधिकारियों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल ने बताया कि ट्रेन के चार कोच डिरेल हुए हैं और किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है। रेलवे प्रशासन जल्द से जल्द ट्रैक और कोचों को दुरुस्त करने में जुटा है।

यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

कानपुर सेंट्रल: 0512-2323018, 0512-2323016, 0512-2323015

प्रयागराज जंक्शन: 0532-2408128, 0532-2407353, 0532-2408149

फतेहपुर स्टेशन: 9151833006

रेलवे सेफ्टी टीम करेगी जांच

रेलवे की विशेष सेफ्टी टीम को घटना की जानकारी दे दी गई है। तकनीकी विशेषज्ञ ट्रैक और डिब्बों का निरीक्षण कर रहे हैं। फिलहाल ट्रेन के पटरी से उतरने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद हादसे के कारणों का पता चल सकेगा। प्रशासन की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा और रेल यातायात को जल्द सामान्य करना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.