• Home  
  • एटा में तीन युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
- आंध्र प्रदेश

एटा में तीन युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

एटा के किशोरपुर गांव में शराब पीने के बाद तीन युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जहरीली शराब या नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका के बीच पुलिस जांच में जुटी है। शराब की दुकान सील करने की कार्रवाई शुरू, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार। एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तीन युवकों […]

एटा के किशोरपुर गांव में तीन युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जांच करती पुलिस टीम, शराब सेवन के बाद बिगड़ी तबीयत और जहरीली शराब की आशंका के मामले में जांच जारी।

एटा के किशोरपुर गांव में शराब पीने के बाद तीन युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जहरीली शराब या नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका के बीच पुलिस जांच में जुटी है। शराब की दुकान सील करने की कार्रवाई शुरू, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तीन युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना निधौली कलां थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक आपस में दोस्त थे और बुधवार दोपहर एक साथ बैठकर शराब पी थी। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी डॉ. इलामारन जी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब छह बजे जिला अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी कि किशोरपुर गांव के तीन युवकों को गंभीर हालत में लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीनों युवक दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच एक स्थान पर बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे।

पुलिस को आशंका है कि शराब के साथ किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन भी किया गया हो सकता है, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी। शराब के ओवरडोज की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मौके से बरामद शराब को सील कर जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

एसएसपी ने बताया कि संबंधित शराब की दुकान को सील करने की कार्रवाई आबकारी विभाग की ओर से की जा रही है। तीनों शवों का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और विसरा सुरक्षित रखा जाएगा। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी एम. अरुण मौली और एसएसपी डॉ. इलामारन जी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

तीनों मृतकों की पहचान सिंटू कुमार, जीतू और अजीत के रूप में हुई है। तीनों अलग-अलग परिवारों से ताल्लुक रखते थे। घटना के बाद किशोरपुर गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.