• Home  
  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर आतंकी हमला, 18 आतंकी और 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए
- World - विदेश

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर आतंकी हमला, 18 आतंकी और 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अवैध सोने के खनन के खिलाफ अभियान से लौट रही पुलिस टीम पर हमला हुआ। मुठभेड़ में 18 आतंकी और 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए। मृतकों में DSP और सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को पुलिस टीम पर हुए भीषण हमले में 18 आतंकियों […]

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में पुलिस टीम पर आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों की कार्रवाई।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अवैध सोने के खनन के खिलाफ अभियान से लौट रही पुलिस टीम पर हमला हुआ। मुठभेड़ में 18 आतंकी और 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए। मृतकों में DSP और सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को पुलिस टीम पर हुए भीषण हमले में 18 आतंकियों और 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस टीम अवैध सोने के खनन के खिलाफ अभियान पूरा कर लौट रही थी, तभी घात लगाकर हमला किया गया। हमले के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के जनसंपर्क निदेशक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम कोहाट शहर के पास दरबुकाच इलाके में अवैध सोने के खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। अभियान पूरा करने के बाद जब टीम वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में उस पर हमला कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों और हमलावरों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ हुई। पुलिस के बयान में दावा किया गया कि जवाबी कार्रवाई में 18 आतंकियों को मार गिराया गया। हमले में 11 सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई।

DSP और सब-इंस्पेक्टर की भी मौत

पुलिस प्रवक्ता मुहम्मद नौमान जैब के अनुसार, पुलिस टीम कोहाट जिले के गंबट इलाके की ओर जा रही थी। इसी दौरान दरबोकाच-जालंधर बांदा क्षेत्र में उसे निशाना बनाया गया। मृतकों में DSP गंबट हैदर जमान और सब-इंस्पेक्टर मुख्तियार भी शामिल हैं।

हमले के दौरान पांच पुलिस मोबाइल वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस वाहनों को मौके पर भेजा गया और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। घायलों एवं प्रभावित लोगों के उपचार के लिए जिला मुख्यालय टीचिंग अस्पताल में आपातकाल घोषित किया गया।

आतंकियों और आपराधिक तत्वों के गठजोड़ का आरोप

खैबर पख्तूनख्वा पुलिस ने अपने बयान में हमले के पीछे प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े आतंकियों का हाथ होने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान सरकार इन आतंकियों के लिए ‘फितना-अल-खवारिज’ शब्द का इस्तेमाल करती है। पुलिस ने अवैध खनन में शामिल आपराधिक तत्वों और आतंकियों के बीच कथित गठजोड़ की आशंका भी जताई है।

खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने पुलिसकर्मियों की मौत पर दुख जताया और घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

इलाके में पहले से सक्रिय हैं आतंकी संगठन

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज के अनुसार, 30 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच पाकिस्तान के सुरक्षा हालात में अस्थिरता बनी रही। इस दौरान खैबर पख्तूनख्वा और पूर्व कबायली इलाकों में आतंकी गतिविधियों के साथ आतंकवाद विरोधी अभियान भी तेज हुए।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की संघीय सरकार ने 11 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा में गवर्नर शासन और आपातकाल लागू किया था। सरकार ने इसके पीछे प्रांतीय सरकार पर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई से दूरी बनाने का आरोप लगाया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.