• Home  
  • फारस की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमला, एक भारतीय समेत 4 नाविक घायल
- नई दिल्ली

फारस की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमला, एक भारतीय समेत 4 नाविक घायल

Persian Gulf Attack: लाइबेरिया के झंडे वाले MT Fujairah Energy पर हमले में एक भारतीय समेत चार नाविक घायल। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारतीय चालक दल की सुरक्षा की जानकारी दी। नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच फारस की खाड़ी (Persian Gulf) में एक तेल टैंकर पर हमला हुआ है। लाइबेरिया […]

फारस की खाड़ी में हमले का शिकार हुए लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर MT Fujairah Energy की प्रतीकात्मक तस्वीर।

Persian Gulf Attack: लाइबेरिया के झंडे वाले MT Fujairah Energy पर हमले में एक भारतीय समेत चार नाविक घायल। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारतीय चालक दल की सुरक्षा की जानकारी दी।

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच फारस की खाड़ी (Persian Gulf) में एक तेल टैंकर पर हमला हुआ है। लाइबेरिया के झंडे वाला तेल टैंकर MT Fujairah Energy मंगलवार को अल रुवैस से दुबई की ओर जा रहा था, तभी उसे एक प्रोजेक्टाइल ने निशाना बनाया। हमले में चालक दल के चार सदस्य घायल हो गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। घायल भारतीय नाविक को मामूली चोटें आई हैं और उसे सुरक्षित तट पर पहुंचाकर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

जहाज पर सवार थे छह भारतीय नाविक

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि MT Fujairah Energy एक बहुत बड़ा कच्चा तेल वाहक जहाज (VLCC) है, जिस पर कुल 24 चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें छह भारतीय नागरिक शामिल थे।

मंत्री के अनुसार, हमले में चार सदस्य घायल हुए हैं। इनमें एक भारतीय नाविक को मामूली चोट आई है। उसे सुरक्षित तट पर पहुंचा दिया गया है। जहाज पर मौजूद शेष 20 सदस्यों में पांच अन्य भारतीय नाविक भी सुरक्षित हैं।

सरकार ने शुरू की निगरानी

सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि सरकार जहाज प्रबंधन कंपनी के लगातार संपर्क में है। सभी भारतीय नाविकों की सुरक्षा, चिकित्सा सहायता और कुशलक्षेम पर नजर रखी जा रही है।

पश्चिम एशिया में भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर चिंता

यह घटना पश्चिम एशिया में समुद्री मार्गों पर बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच हुई है। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने 3 नवंबर को जानकारी दी थी कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान 23 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है, जिनमें 15 भारतीय नाविक शामिल हैं। इसके अलावा ब्लैक सी क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों में पांच भारतीय नागरिकों की मौत और दो के लापता होने की जानकारी दी गई थी।

भारत सरकार ने क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर दिया है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने की अपील की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.