• Home  
  • बागपत में राष्ट्रपति के अंगरक्षक जवान को गोली मारी, हालत गंभीर
- उत्तरप्रदेश - क्राइम

बागपत में राष्ट्रपति के अंगरक्षक जवान को गोली मारी, हालत गंभीर

Baghpat News: दिवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद में राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ तोमर को सिर में गोली मारी गई। मेरठ में ऑपरेशन के बाद ICU में भर्ती, दो आरोपियों पर FIR। बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दिवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में राष्ट्रपति के अंगरक्षक (President’s Bodyguard) में […]

बागपत में गोली लगने से घायल राष्ट्रपति के अंगरक्षक जवान सौरभ तोमर के मामले में जांच करती पुलिस।

Baghpat News: दिवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद में राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ तोमर को सिर में गोली मारी गई। मेरठ में ऑपरेशन के बाद ICU में भर्ती, दो आरोपियों पर FIR।

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दिवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में राष्ट्रपति के अंगरक्षक (President’s Bodyguard) में तैनात जवान सौरभ तोमर (26) को गोली मार दी गई। गोली उनके कान के ठीक पीछे सिर में लगी, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घायल जवान का मेरठ के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया, जहां सिर में फंसी गोली निकाल दी गई। फिलहाल उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना रामाला थाना क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव की है। गांव निवासी सौरभ तोमर वर्ष 2021 में सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में राष्ट्रपति भवन में तैनात हैं। दिवाली मनाने के लिए वह छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे।

पटाखे फोड़ने के दौरान हुआ विवाद

बताया गया कि रविवार रात सौरभ अपने भाइयों विनीत और मिंटू के साथ घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान गांव के धीरज और उसके भाई मोनू उर्फ प्रवीण से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर धीरज ने कथित तौर पर तमंचा निकालकर सौरभ पर गोली चला दी। गोली लगते ही सौरभ जमीन पर गिर पड़े।

इसी दौरान मोनू लाठी लेकर मौके पर पहुंचा और विनीत पर हमला कर दिया। जवाब में मिंटू ने भी लाठी से मोनू पर हमला किया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

मेरठ में हुआ ऑपरेशन, ICU में जवान

परिजन घायल सौरभ को पहले बड़ौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि, परिवार उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल ले गया। वहां ऑपरेशन कर सिर में फंसी गोली निकाल दी गई। डॉक्टरों की निगरानी में जवान का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सौरभ के पिता जनक राज ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राकेश शर्मा के अनुसार, पिता की लिखित शिकायत के आधार पर धीरज और मोनू के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.