• Home  
  • गाजीपुर में समोसे की दुकान से नाश्ता कर निकले जूता कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पिता ने शुभम चौबे को किया नामजद
- उत्तरप्रदेश - क्राइम

गाजीपुर में समोसे की दुकान से नाश्ता कर निकले जूता कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पिता ने शुभम चौबे को किया नामजद

Ghazipur Murder News: मिश्र बाजार में समोसे की दुकान से नाश्ता कर निकले जूता कारोबारी मोहम्मद कौसेन की गोली मारकर हत्या। पिता की तहरीर पर शुभम चौबे नामजद, पुरानी रंजिश की जांच जारी। गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मंगलवार शाम बेखौफ हमलावर ने जूता-चप्पल कारोबारी मोहम्मद कौसेन (28) की गोली मारकर हत्या कर दी। […]

गाजीपुर के मिश्र बाजार में जूता कारोबारी मोहम्मद कौसेन की गोली मारकर हत्या के मामले की जांच करती पुलिस।

Ghazipur Murder News: मिश्र बाजार में समोसे की दुकान से नाश्ता कर निकले जूता कारोबारी मोहम्मद कौसेन की गोली मारकर हत्या। पिता की तहरीर पर शुभम चौबे नामजद, पुरानी रंजिश की जांच जारी।

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मंगलवार शाम बेखौफ हमलावर ने जूता-चप्पल कारोबारी मोहम्मद कौसेन (28) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के व्यस्ततम व्यावसायिक इलाके मिश्र बाजार में हुई। कारोबारी समोसे की दुकान पर नाश्ता करने के बाद बाइक से स्टेट बैंक की तरफ जा रहे थे, तभी हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद कौसेन रौजा इलाके में जूते-चप्पल की दुकान चलाते थे। वह मुफ्तीपुरा निवासी मोहम्मद दाऊद के पुत्र थे। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे वह काली माता मंदिर के बगल में स्थित समोसे की दुकान पर नाश्ता करने पहुंचे थे। वहां से बाइक से निकलते ही उन पर हमला कर दिया गया। एक गोली गर्दन के बाईं तरफ और दूसरी पेट में लगी। स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से गाजीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पिता ने शुभम चौबे पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के पिता मोहम्मद दाऊद ने शुभम चौबे नामक युवक पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि दिवाली के दिन शुभम ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश और कटरा गैंग से जुड़े विवाद की जांच

पुलिस जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और कटरा गैंग से जुड़े विवाद का पहलू भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में चर्चित विनीत राय हत्याकांड में फरार एक लाख रुपये के इनामी आलोक दुबे और मोहम्मद कौसेन समेत अन्य लोगों पर शुभम चौबे को गोली मारने का आरोप लगा था। इस हमले में शुभम के पैर में गोली लगी थी।

बताया गया है कि करीब पांच दिन पहले कौसेन के एक साथी द्वारा शुभम चौबे पर बम फेंके जाने की घटना भी सामने आई थी, जिसमें शुभम घायल हुआ था। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

हत्या की सूचना मिलने पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में मृतक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था और उस मामले में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। वर्तमान हत्याकांड के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस हमलावर की पहचान, हत्या की वजह और पुरानी रंजिश से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। डीआईजी ने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति अपराध में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.