• Home  
  • आर्मी ऑफिसर की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप, सैन्य आवासीय परिसर से जवान गिरफ्तार
- क्राइम - राष्ट्रीय

आर्मी ऑफिसर की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप, सैन्य आवासीय परिसर से जवान गिरफ्तार

Kolkata News: सैन्य आवासीय परिसर में आर्मी ऑफिसर की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप। CCTV फुटेज के आधार पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जवान गिरफ्तार। कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक सैन्य आवासीय परिसर के अंदर आर्मी ऑफिसर की नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के […]

कोलकाता सैन्य आवासीय परिसर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार सेना का जवान।

Kolkata News: सैन्य आवासीय परिसर में आर्मी ऑफिसर की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप। CCTV फुटेज के आधार पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जवान गिरफ्तार।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक सैन्य आवासीय परिसर के अंदर आर्मी ऑफिसर की नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के आरोप में सेना में तैनात एक जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इसी आवासीय परिसर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना 5 नवंबर की दोपहर की है। आर्मी ऑफिसर की बेटी परिसर के पार्क में अन्य बच्चों के साथ खेलने गई थी। इसी दौरान वहां सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जवान कथित तौर पर बच्ची के पास पहुंचा और उसे दूसरी जगह ले गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जवान ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और उसके होंठ पर गंभीर चोट पहुंचाई।

चीख सुनकर मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मी

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, जब बच्ची चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसे छोड़ दिया। उसकी आवाज सुनकर पार्क में मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। बच्ची ने उन्हें अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद घर पहुंचकर उसने अपनी मां को पूरी बात बताई।

CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

पीड़िता की मां की शिकायत पर हेस्टिंग्स थाने की पुलिस ने रविवार रात आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने सैन्य आवासीय परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली और मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपी की पहचान की गई।

मेडिकल और फोरेंसिक जांच जारी

पुलिस के अनुसार, बच्ची का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घटना के समय पहने गए उसके कपड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए जब्त किया गया है। आरोपी को कोलकाता के अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.