• Home  
  • लखनऊ में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, तीन दिन पहले ही आगरा जेल से छूटकर लौटा था घर
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, तीन दिन पहले ही आगरा जेल से छूटकर लौटा था घर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में रिहान नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दोस्त से विवाद के बाद हुई वारदात का वीडियो सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की KGMU ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर […]

लखनऊ के सआदतगंज में रिहान की चाकू से हत्या, वारदात के बाद फरार आरोपी का CCTV वीडियो सामने आया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में रिहान नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दोस्त से विवाद के बाद हुई वारदात का वीडियो सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की KGMU ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

लखनऊ। राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का अपने दोस्त से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान दोस्त ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान रामनगर निवासी रेहान गाजी के रूप में हुई है। शनिवार रात करीब 9:30 बजे वह आजाद नगर के सी-ब्लॉक स्थित अंबेडकर पार्क के पास अपने दोस्त उजैफा के साथ मौजूद था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि उजैफा ने रेहान के गले पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल रेहान को तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लेकर गई, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वारदात से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर आरोपी घटना के बाद मौके से भागता दिखाई दे रहा है।

तीन दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था रेहान

मृतक की पत्नी सीबा के मुताबिक, रेहान तीन दिन पहले ही आगरा जेल से छूटकर घर लौटा था। शनिवार शाम करीब छह बजे वह घर से बाहर निकला था। इसके बाद परिवार को उसकी हत्या की सूचना मिली। वहीं, मृतक के पिता मुंशी ने बताया कि उनका बेटा शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से निकला था। उन्होंने बताया कि रेहान करीब डेढ़ महीने जेल में रहने के बाद घर लौटा था।

पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव और एसीपी रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीसीपी पश्चिम के अनुसार, शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की तहरीर और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.