जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा में है। उमर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई।’ वहीं, निधि राजदान ने भी ‘इट्स डन ब्रो’ लिखकर पोस्ट किया। इससे पहले 31 जुलाई 2026 को उमर अब्दुल्ला और पायल का सुप्रीम कोर्ट से तलाक हुआ था।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर सामने आई है। उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को सोशल मीडिया पर निधि राजदान के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “कल एक नई शुरुआत हुई, निधि।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने रिंग इमोजी भी लगाया। वहीं, निधि राजदान ने भी सोशल मीडिया पर रिंग इमोजी के साथ ‘इट्स डन ब्रो’ लिखकर पोस्ट किया। दोनों की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूर्व पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उमर ने शनिवार को दोनों की 2 तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा-‘कल एक नई शुरुआत हुई, निधि।’ पोस्ट के साथ उन्होंने रिंग इमोजी भी लगाया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की शादी और सगाई को लेकर कयास लगा रहे हैं।निधि ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में रिंग इमोजी के साथ लिखा, इट्स डन ब्रो। उमर का पहली पत्नी पायल के साथ इस साल 31 जुलाई को तलाक हुआ था।
पायल से 32 साल पहले हुई थी शादी, सुप्रीम कोर्ट में सहमति से डिवोर्ससुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई को उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल के तलाक की मंजूरी दी थी। दोनों की शादी 32 साल पहले हुई थी। दोनों 2011 से अलग रह रहे थे।
दोनों ने कोर्ट को बताया कि आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म करने और सभी विवादों को सुलझाने का फैसला किया है।उमर ने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी शादी को खत्म करनेसे इनकार कर दिया था।
