• Home  
  • लखनऊ बारिश अलर्ट: 50 घंटे से झमाझम, स्कूल बंद, सड़क जाम
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ बारिश अलर्ट: 50 घंटे से झमाझम, स्कूल बंद, सड़क जाम

लखनऊ में झमाझम बारिश का कहर: स्कूल बंद, सड़कों पर जलभराव, बारिश अलर्ट जारी लखनऊ में पिछले 50 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने बारिश अलर्ट जारी करते हुए सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी है। लखनऊ […]

Lucknow rain alert 2025

लखनऊ में झमाझम बारिश का कहर: स्कूल बंद, सड़कों पर जलभराव, बारिश अलर्ट जारी

लखनऊ में पिछले 50 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने बारिश अलर्ट जारी करते हुए सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी है। लखनऊ स्कूल बंद को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिन बच्चों की बसें निकल चुकी थीं, उन्हें स्कूल पहुंचते ही वापस भेजा गया।

रविवार को लखनऊ में 34.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो इस वर्ष एक दिन में हुई सबसे अधिक वर्षा है। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे से तेज बारिश शुरू हुई, जो करीब 45 मिनट तक जारी रही। इसके बाद से लगातार रिमझिम बारिश हो रही है।

school closed due to heavy rain

गोमती नगर, इंदिरा नगर, सरोजनी नगर, मलिहाबाद, सुशांत गोल्फ सिटी, अमीनाबाद, चौक, ठाकुरगंज और आलमबाग जैसे कई इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला। कई घरों में पानी घुस गया है और सड़कों पर जलभराव के कारण वाहन बंद हो रहे हैं।

मौसम विभाग ने लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शनिवार सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह तक मलिहाबाद में 61.5 मिमी और एयरपोर्ट क्षेत्र में 34.7 मिमी वर्षा हुई। इससे अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 28.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है, जिसके चलते अगले 24 से 36 घंटे तक लखनऊ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 अगस्त के बाद बारिश की तीव्रता थोड़ी कम होगी, लेकिन 6 अगस्त तक कुछ इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.