‘घूसखोर पंडित’ विवाद: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के अनुरोध पर केंद्र ने हटवाया फिल्म का टाइटल
OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्म घूसखोर पंडित का टीजर सामने आते ही देशभर में विवाद खड़ा हो गया था। ब्राह्मण संगठनों के साथ-साथ कई राजनीतिक दलों ने फिल्म के शीर्षक को ब्राह्मण समाज का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया था।विवाद बढ़ने के बाद यह मामला सीधे सरकार तक पहुंच गया।
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने की केंद्र से हस्तक्षेप की मांग
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मामले को गंभीर बताते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि OTT प्लेटफॉर्म पर टीजर लॉन्च होते ही ब्राह्मण समाज आहत हुआ है और इस तरह के शीर्षक सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं।
केंद्र सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
डिप्टी CM के अनुरोध को स्वीकार करते हुए भारत सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए प्रस्तावित फिल्म के शीर्षक को हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
इसके साथ ही केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि:
भविष्य में किसी भी वर्ग विशेष पर
फिल्मों, वेब सीरीज या अन्य माध्यमों में
इस तरह की अनुचित टिप्पणी या शीर्षक का प्रयोग न किया जाए, ताकि सामाजिक वैमनस्य और विद्वेष न फैले।
सामाजिक तनाव को बढ़ावा देने वाली सामग्री अस्वीकार्य
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस प्रकार की सामग्री समाज में तनाव पैदा कर सकती है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करने और उनकी मांग को मानने पर केंद्र सरकार का आभार भी जताया।








