• Home  
  • LPL ऑक्शन पर बवाल, खिलाड़ी बोले– लखनऊ के साथ अन्याय
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

LPL ऑक्शन पर बवाल, खिलाड़ी बोले– लखनऊ के साथ अन्याय

लखनऊ में लखनऊ प्रीमियर लीग (LPL) के ऑक्शन के बाद बड़ा विवाद सामने आया है। शुक्रवार, 7 फरवरी को क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों ने LPL और इससे जुड़े अधिकारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि ऑक्शन प्रक्रिया में लखनऊ के योग्य और मेहनती खिलाड़ियों के साथ अन्याय किया गया है। […]

LPL ऑक्शन पर बवाल, खिलाड़ियों बोले– लखनऊ के साथ अन्याय

लखनऊ में लखनऊ प्रीमियर लीग (LPL) के ऑक्शन के बाद बड़ा विवाद सामने आया है। शुक्रवार, 7 फरवरी को क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों ने LPL और इससे जुड़े अधिकारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि ऑक्शन प्रक्रिया में लखनऊ के योग्य और मेहनती खिलाड़ियों के साथ अन्याय किया गया है।

CAL कार्यालय का घेराव, नारेबाजी

प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी जब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ  के कार्यालय पहुंचे, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि खिलाड़ियों के पहुंचते ही बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी का गेट बंद कर दिया गया।इस दौरान खिलाड़ियों ने लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

लखनऊ के खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलने का आरोप

खिलाड़ियों का कहना है कि LPL ऑक्शन में दूसरे जिलों और बाहरी सोर्स से आए खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई, जबकि लखनऊ के स्थानीय खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया।

आरोप लगाया गया कि:

  • लखनऊ के वे खिलाड़ी भी ऑक्शन में नहीं लिए गए

  • जिन्होंने उत्तर प्रदेश से अंडर-19 स्तर पर क्रिकेट खेला है

  • और जिनका प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है

बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी पर गेट बंद करने का आरोप

जब खिलाड़ी प्रदर्शन के लिए बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी पहुंचे, तो वहां एकेडमी का गेट बंद कर दिया गया, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। खिलाड़ियों ने इसे लोकतांत्रिक विरोध को दबाने की कोशिश बताया।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.