• Home  
  • लखनऊ में अचानक बदला मौसम, गरज-चमक संग बारिश और तेज आंधी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में अचानक बदला मौसम, गरज-चमक संग बारिश और तेज आंधी

Lucknow में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिन के समय आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे पूरे शहर में अंधेरा छा गया। तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, वहीं तेज हवा के कारण पेड़ों के गिरने का खतरा बना […]

लखनऊ में अचानक बदला मौसम, गरज-चमक संग बारिश और तेज आंधी

Lucknow में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिन के समय आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे पूरे शहर में अंधेरा छा गया। तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, वहीं तेज हवा के कारण पेड़ों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ठंडी हवाओं के साथ लगातार बिजली कड़कने से लोगों में दहशत का माहौल है।

सुबह के समय हल्का कोहरा देखा गया था, इसके बाद आसमान में बादल छाने लगे। करीब 7 बजे हल्की धूप निकली, लेकिन कुछ ही देर में मौसम पूरी तरह बदल गया और तेज आंधी-बारिश शुरू हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ का अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। रविवार के बाद सोमवार को भी लखनऊ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है।
अधिकतम आर्द्रता 87% और न्यूनतम आर्द्रता 54% दर्ज की गई।

4 फरवरी के बाद गिरेगा पारा

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, फरवरी के पहले सप्ताह के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 4 फरवरी से न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे का असर अगले 48 घंटों तक बना रहेगा। 5 फरवरी से हवा की रफ्तार बढ़ने पर कोहरे में कमी आने की उम्मीद है।

Western Disturbance का असर

निचले क्षोभमंडल में पंजाब और हरियाणा के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीते 24 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.