• Home  
  • दोस्तों की हैवानियत: 5वीं के छात्र की आंखों की रोशनी गई
- उत्तरप्रदेश - क्राइम - लखनऊ

दोस्तों की हैवानियत: 5वीं के छात्र की आंखों की रोशनी गई

स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र की मां ने कैंट थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, यह घटना 21 जनवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल के खेल मैदान में हुई। जूते की हील से हमला, आंखों को गंभीर […]

दोस्तों की हैवानियत: 5वीं के छात्र की आंखों की रोशनी गई

स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र की मां ने कैंट थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, यह घटना 21 जनवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल के खेल मैदान में हुई।

जूते की हील से हमला, आंखों को गंभीर चोट

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कक्षा पांच के एक अन्य सेक्शन के छात्र और कक्षा तीन के एक छात्र ने मिलकर पीड़ित पर हमला किया। दोनों ने पहले बच्चे को जमीन पर गिराया और फिर जूते की एड़ी से उसकी आंखों और चेहरे को रगड़ा, जिससे उसकी आंखों को गंभीर चोट पहुंची।हमले के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी दृष्टि चली गई।

कमांड अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

घटना के तुरंत बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए कमांड अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे का इलाज किया जा रहा है।

स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

पीड़ित की मां का आरोप है कि घटना की जानकारी स्कूल प्रशासन को देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और संबंधित स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते हस्तक्षेप किया गया होता, तो बच्चे की हालत इतनी गंभीर नहीं होती।

एफआईआर दर्ज, किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में 30 जनवरी को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चूंकि आरोपित नाबालिग हैं, इसलिए केस किशोर न्याय अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि स्कूल प्रशासन की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.