• Home  
  • UP News: तेल-गैस बचाओ अभियान शुरू, कम ईंधन उपयोग की अपील
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

UP News: तेल-गैस बचाओ अभियान शुरू, कम ईंधन उपयोग की अपील

UP News: तेल-गैस बचाओ अभियान पखवाड़ा शुरू, ग्रीन एनर्जी और ईंधन बचत पर जोर उत्तर प्रदेश में सोमवार से तेल और गैस बचाओ अभियान पखवाड़े की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण का दिलाया गया संकल्प कार्यक्रम में […]

UP News: तेल-गैस बचाओ अभियान शुरू, कम ईंधन उपयोग की अपील

UP News: तेल-गैस बचाओ अभियान पखवाड़ा शुरू, ग्रीन एनर्जी और ईंधन बचत पर जोर

उत्तर प्रदेश में सोमवार से तेल और गैस बचाओ अभियान पखवाड़े की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया।

पर्यावरण संरक्षण का दिलाया गया संकल्प

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संकल्प दिलाया। इस दौरान उन कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया, जो छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा जागरूकता के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

ग्रीन एनर्जी और पंचामृत लक्ष्य पर फोकस

समारोह में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि पंचामृत लक्ष्य के तहत एनर्जी एफिशिएंसी पर काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि:

  • 2030 तक रिन्युएबल एनर्जी पर निर्भरता 50% तक बढ़ाई जाएगी

  • 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य पूरा किया जाएगा

  • पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने के लिए आम जनता को जागरूक किया जा रहा है

15 दिन तक चलेगा जागरूकता अभियान

स्टेट लेवल को-ऑर्डिनेटर राजेश सिंह ने बताया कि यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा। इस दौरान स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को ईंधन संरक्षण, पेट्रोलियम उत्पादों के सीमित उपयोग और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के प्रति जागरूक किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम को आम जनता से जोड़कर उसके संरक्षण की समझ विकसित करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इसके जरिए ही सक्षम 2026 को सफल बनाया जा सकता है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.