• Home  
  • Subhas Chandra Bose Jayanti: CM योगी ने किया नमन
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Subhas Chandra Bose Jayanti: CM योगी ने किया नमन

Subhas Chandra Bose Jayanti: लखनऊ में CM योगी ने नेताजी को किया नमन, बोले– हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के हजरतगंज स्थित नेताजी सुभाष चौक पहुंचे। यहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें […]

Subhas Chandra Bose Jayanti: CM योगी ने किया नमन

Subhas Chandra Bose Jayanti: लखनऊ में CM योगी ने नेताजी को किया नमन, बोले– हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं नेताजी

सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के हजरतगंज स्थित नेताजी सुभाष चौक पहुंचे। यहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेताजी के साहसिक नेतृत्व, त्याग और देश के प्रति अतुलनीय योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत माता के ऐसे महान सपूत की पावन जयंती है, जिनका नाम आते ही हर भारतीय के मन में उनका विराट व्यक्तित्व, साहस और संकल्प स्वतः जाग उठता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और प्रदेश की जनता की ओर से नेताजी के श्रीचरणों में नमन करते हुए देश के प्रति उनके योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

 नेताजी का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा: CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन हमें यह सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी देशविरोधी और देशद्रोही ताकतों के सामने झुकना नहीं चाहिए। उनका जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 1897 में एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता परिवार में जन्मे नेताजी को उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन भेजा गया था। उन्होंने ICS परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, लेकिन अंग्रेजी हुकूमत की सेवा करने के बजाय आजादी की राह चुन ली और पूरी तरह भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े।

 ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ बना आजादी का मंत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नेताजी का ऐतिहासिक आह्वान — “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा”स्वतंत्रता संग्राम का मंत्र बन गया। उनका उद्घोष “दिल्ली चलो” आज भी हर भारतवासी को प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि “कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा” जैसे गीत आज भी भारतीय सेना के दीक्षांत समारोहों में गर्व के साथ गाए जाते हैं, जो सैनिकों के मनोबल को ऊंचा रखने का कार्य करते हैं।

 विदेशों में भी आजादी के आंदोलन को दी दिशा

सीएम योगी ने कहा कि नेताजी ने केवल भारत में ही नहीं, बल्कि जर्मनी, जापान सहित कई देशों में जाकर आजादी के आंदोलन को नेतृत्व प्रदान किया। आजाद हिंद फौज की स्थापना कर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को निर्णायक मोड़ देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.