UP Blackout Drill Today: शाम 6 बजे पूरे प्रदेश में मॉक ड्रिल, सायरन बजते ही बंद होंगी लाइटें
उत्तर प्रदेश सरकार आज शाम 6:00 बजे पूरे राज्य में Blackout Drill आयोजित कर रही है। इस दौरान सायरन बजते ही आम लोगों को अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें बंद करनी होंगी। यह ब्लैकआउट मॉक ड्रिल संभावित हवाई हमलों और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से की जा रही है।
इस UP Blackout Drill में सिविल डिफेंस, NDRF, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग सहित कई एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ हिस्सा लेंगी। प्रशासन ने विभिन्न जनपदों में पहले से ही स्थान चिन्हित कर लिए हैं, ताकि आम जनता को इस सुरक्षा प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जा सके।
UP Blackout Drill क्यों है जरूरी?
ब्लैकआउट का मुख्य उद्देश्य युद्ध या हवाई हमले जैसी स्थितियों में दुश्मन से अपनी लोकेशन छिपाना है। शाम के समय जब लाइटें बंद रहती हैं, तो दुश्मन को सटीक स्थान का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है।इस मॉक ड्रिल के ज़रिए NCC, स्काउट गाइड और सुरक्षा एजेंसियां अपनी तैयारियों की समीक्षा करेंगी और जनता को यह संदेश दिया जाएगा कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय अनुशासन और संयम कैसे बनाए रखना है।
Blackout Drill के दौरान क्या करें और क्या न करें?
ब्लैकआउट के दौरान कुछ जरूरी सावधानियों का पालन अनिवार्य है:
अपने घरों के अंदर ही रहें
सभी लाइटें पूरी तरह बंद रखें
बाहर टॉर्च, मोबाइल फ्लैशलाइट या माचिस का प्रयोग न करें
यदि किसी खिड़की या दरवाज़े से रोशनी बाहर जा रही हो, तो वहां काला कागज या कपड़ा लगाएं
धूम्रपान से बचें
बाहर होने की स्थिति में दौड़ने के बजाय सामान्य गति से चलें, ताकि किसी दुर्घटना की आशंका न हो








