• Home  
  • Lucknow Weather Today: गुनगुनी धूप, 18 को हल्की बारिश
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Weather Today: गुनगुनी धूप, 18 को हल्की बारिश

Lucknow Weather Today: हल्का कोहरा, 13km/h बर्फीली हवाएं; गुनगुनी धूप से राहत लखनऊ में आज सुबह हल्के कोहरे और धुंध का असर देखने को मिला। इस दौरान 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं, जिससे ठंड बढ़ गई। हालांकि, कुछ ही समय बाद मौसम साफ हुआ और गुनगुनी धूप निकलने से लोगों […]

Lucknow Weather Today: गुनगुनी धूप, 18 को हल्की बारिश

Lucknow Weather Today: हल्का कोहरा, 13km/h बर्फीली हवाएं; गुनगुनी धूप से राहत

लखनऊ में आज सुबह हल्के कोहरे और धुंध का असर देखने को मिला। इस दौरान 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं, जिससे ठंड बढ़ गई। हालांकि, कुछ ही समय बाद मौसम साफ हुआ और गुनगुनी धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मंगलवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम स्तर है और सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे रहा। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 83 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 33 फीसदी दर्ज की गई। दिनभर तेज धूप के कारण ठंड का असर कुछ हद तक कम महसूस हुआ।

पश्चिमी यूपी में कोल्ड डे, लखनऊ में मौसम सामान्य

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 15 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चल रही शीतलहर से राहत मिलेगी, लेकिन कोहरे का दायरा और घनत्व बढ़ सकता है। दिन के समय मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है।

18 जनवरी से हल्की बारिश के आसार

पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 जनवरी को कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है।

शीतलहर और पाले का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। ऐसे में अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और रुहेलखंड मंडल के जिलों में आज रात कहीं-कहीं शीतलहर के साथ पाला पड़ने की आशंका है। हालांकि, उत्तरी तराई और दक्षिणी इलाकों में सुबह घना कोहरा रहने के बाद दिन चढ़ते ही धूप निकलने से ठंड से राहत मिल सकती है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.