रामविलास वेदांती का अंतिम संस्कार: अयोध्या पहुंचा पार्थिव शरीररामविलास वेदांती का अंतिम संस्कार: अयोध्या पहुंचा पार्थिव शरीर

Ayodhya News: राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, CM योगी ने जताया शोक

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और अयोध्या से पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने मध्य प्रदेश में अंतिम सांस ली। वे 75 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से अयोध्या, संत समाज और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

रीवा में चल रही थी रामकथा, अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, डॉ. रामविलास वेदांती 10 दिसंबर को दिल्ली से मध्य प्रदेश के रीवा पहुंचे थे, जहां उनकी रामकथा चल रही थी।इसी दौरान बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने लगातार इलाज किया, लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

राम मंदिर आंदोलन का मजबूत चेहरा

डॉ. वेदांती को राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी और प्रभावशाली चेहरों में गिना जाता था। उन्होंने इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।अयोध्या से सांसद रहते हुए उन्होंने संसद से लेकर सड़कों तक राम मंदिर निर्माण की आवाज को पूरी मजबूती के साथ उठाया।

उनके निधन को संत समाज, राम भक्तों और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

CM योगी ने जताया गहरा दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा—

“श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज और राष्ट्र की सेवा को समर्पित उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।”

अन्य खबर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *