• Home  
  • UP News: 55 दिन लापता BJP नेता लखनऊ में मिला
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

UP News: 55 दिन लापता BJP नेता लखनऊ में मिला

UP News: 55 दिन बाद लखनऊ से बरामद हुए BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, हाईकोर्ट में होगी पेशी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, जो पिछले 55 दिनों से लापता बताए जा रहे थे, उन्हें पुलिस ने आखिरकार लखनऊ से बरामद […]

UP News: 55 दिन लापता BJP नेता लखनऊ में मिला

UP News: 55 दिन बाद लखनऊ से बरामद हुए BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, हाईकोर्ट में होगी पेशी

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, जो पिछले 55 दिनों से लापता बताए जा रहे थे, उन्हें पुलिस ने आखिरकार लखनऊ से बरामद कर लिया है। अब पुलिस उन्हें हाईकोर्ट में पेश करेगी।

बताया जा रहा है कि कथित तौर पर पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद ही प्रीतम सिंह खुद ही गायब हो गए थे, जिससे पुलिस और प्रशासन लंबे समय तक उलझा रहा।

पेट्रोल पंप विवाद से शुरू हुआ ‘लापता’ होने का मामला

पूरा मामला 18 अक्टूबर (धनतेरस) की रात का है, जब प्रीतम सिंह के पेट्रोल पंप पर विवाद हुआ था। पुलिस उन्हें थाने लेकर गई थी, लेकिन अगले दिन उन्हें उनके बेटे को सौंप दिया गया और उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी वापस कर दी गई।इसके बाद प्रीतम सिंह ने इस कार्रवाई को अपमान मानते हुए कथित तौर पर पुलिस को सबक सिखाने के लिए खुद को लापता दिखाने की योजना बनाई, जिससे पुलिस लंबे समय तक उन्हें ढूंढती रही।

हाईकोर्ट के आदेश से तेज हुई तलाश

प्रीतम सिंह के लापता होने की जानकारी तब सामने आई, जब 28 नवंबर को उनके भाई ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की।हाईकोर्ट ने पुलिस को उन्हें पेश करने का आदेश दिया, जिसके बाद हमीरपुर पुलिस पर दबाव बढ़ गया।

पुलिस ने 31 अक्टूबर को पेट्रोल पंप पर ताले तोड़कर तलाशी भी ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई और तारीखें पड़ने से पुलिस की मुश्किलें बढ़ती चली गईं।

55वें दिन लखनऊ से हुई बरामदगी

8 दिसंबर को मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना पड़ा। इसके बाद पुलिस की कई टीमें सक्रिय की गईं।आखिरकार 55वें दिन, पुलिस को सफलता मिली और लखनऊ के दुबग्गा इलाके से प्रीतम सिंह को बरामद कर लिया गया।हमीरपुर पुलिस ने बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.