• Home  
  • UP News: CM योगी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

UP News: CM योगी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

Lucknow News: सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले– देश की एकता के शिल्पकार थे लौह पुरुष लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। हजरतगंज स्थित जीपीओ के सरदार पटेल पार्क में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटेल को […]

UP News: CM योगी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

Lucknow News: सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले– देश की एकता के शिल्पकार थे लौह पुरुष

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। हजरतगंज स्थित जीपीओ के सरदार पटेल पार्क में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटेल को याद करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के आंदोलन में सरदार पटेल ने नेतृत्व किया और उन्होंने देश के विभाजन का पुरजोर विरोध किया। उनका पूरा जीवन राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के लिए समर्पित रहा।

किसान परिवार में जन्म, राष्ट्रसेवा को बनाया लक्ष्य

CM योगी ने कहा कि सरदार पटेल का जन्म एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा और प्रतिभा का उपयोग विदेशी शासन की नौकरी के बजाय भारत माता की सेवा में किया।उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और देश की आजादी के लिए कई बार जेल की यातनाएं सहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का मजबूत और संगठित भारत सरदार पटेल की दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है।

567 रियासतों का विलय, अखंड भारत की नींव

CM योगी ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार थे। उन्होंने 567 रियासतों का भारत में विलय कर देश की एकता को मजबूत किया। उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन है।उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का सपना एक सशक्त, संगठित और सुरक्षित भारत का था।

भाजपा युवा नेतृत्व को आगे बढ़ा रही: ब्रजेश पाठक

कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा संगठन पर बात करते हुए कहा कि बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।उन्होंने कहा कि यह फैसला युवा पीढ़ी को नेतृत्व देने का स्पष्ट संदेश है।डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा में प्रतिभा और परिश्रम के आधार पर आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं और पार्टी युवाओं को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.