UPSSSC PET 2025: एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा UPSSSC PET 2025 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को उनकी ई-मेल आईडी पर लिंक भेजा है, जिसके जरिए वे अपना UPSSSC PET Admit Card आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि और केंद्र
परीक्षा तिथि: 6 और 7 सितंबर 2025
जिलों की संख्या: 48 जिले
परीक्षा केंद्र: 1479 केंद्र
कुल उम्मीदवार: 25.31 लाख से अधिक
तीन तरीकों से डाउनलोड करें UPSSSC PET Admit Card
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन डिटेल भरें।
- आयोग के मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर वहां से एडमिट कार्ड प्राप्त करें।
- पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजे गए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
सीएम योगी ने की अहम बैठक
परीक्षा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। बैठक में UPSSSC PET 2025 परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
सीएम योगी ने निर्देश दिए कि—
प्रश्न पत्रों की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रखी जाए।
सभी परीक्षा केंद्रों पर लाइव सीसीटीवी मॉनिटरिंग हो।
सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष निगरानी हो।
बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था की जाए।
परीक्षा के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।








