• Home  
  • चंदन गुप्ता हत्याकांड दोषी सलीम की लखनऊ KGMU में मौत
- उत्तरप्रदेश - क्राइम - लखनऊ

चंदन गुप्ता हत्याकांड दोषी सलीम की लखनऊ KGMU में मौत

चंदन गुप्ता हत्याकांड में दोषी करार दिया गया मुख्य आरोपी सलीम शेख की लखनऊ में मौत हो गई। वह लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज लखनऊ KGMU में चल रहा था। मंगलवार रात इलाज के दौरान अस्पताल में ही उसकी मृत्यु हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार, सलीम किडनी की गंभीर बीमारी से […]

खनऊ KGMU में चंदन गुप्ता हत्याकांड के दोषी सलीम की मौत

चंदन गुप्ता हत्याकांड में दोषी करार दिया गया मुख्य आरोपी सलीम शेख की लखनऊ में मौत हो गई। वह लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज लखनऊ KGMU में चल रहा था। मंगलवार रात इलाज के दौरान अस्पताल में ही उसकी मृत्यु हो गई।

जेल प्रशासन के अनुसार, सलीम किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित था और डायलिसिस पर था। कुछ समय पहले उसे कासगंज से लखनऊ जेल शिफ्ट किया गया था ताकि उसका बेहतर इलाज हो सके।

2018 में कासगंज तिरंगा यात्रा के दौरान हुआ था हत्याकांड

26 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस पर कासगंज तिरंगा यात्रा के दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई थी। इस दौरान अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद कई दिनों तक तनाव बना रहा। जांच पूरी होने पर कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी ठहराया था, जबकि 2 लोग बरी कर दिए गए थे।

दोषी सलीम की मौत और पैरोल

इस मामले का मुख्य आरोपी सलीम था, जो लखनऊ जेल में सजा काट रहा था। करीब एक माह पहले उसे पैरोल मिली थी, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसे दोबारा जेल लाया गया। अब दोषी सलीम की मौत के बाद उसका शव पोस्टमॉर्टम के बाद कासगंज भेजा जाएगा।

तिरंगा यात्रा में चंदन गुप्ता थे अगुआ

घटना वाले दिन चंदन गुप्ता अपने साथियों और भाई विवेक गुप्ता के साथ बाइक पर तिरंगा लिए यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। सभी भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे, तभी झड़प के दौरान गोली चली और उनकी जान चली गई।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.