• Home  
  • लखनऊ: नाले से मिला बुजुर्ग का शव, मकान विवाद में हत्या का आरोप
- उत्तरप्रदेश - क्राइम - लखनऊ

लखनऊ: नाले से मिला बुजुर्ग का शव, मकान विवाद में हत्या का आरोप

लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के ग्राम टिकैटगंज में मंगलवार सुबह बहते नाले में बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में मिला। मृतक की पहचान परमेश्वर (60), पुत्र छोटे लाल रावत के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, परमेश्वर सोमवार रात करीब 8 बजे ठाकुरगंज से दवा लेकर लौटे थे। सुबह करीब 6:30 बजे ग्रामीणों ने […]

लखनऊ काकोरी के टिकैटगंज में नाले से मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव

लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के ग्राम टिकैटगंज में मंगलवार सुबह बहते नाले में बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में मिला। मृतक की पहचान परमेश्वर (60), पुत्र छोटे लाल रावत के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, परमेश्वर सोमवार रात करीब 8 बजे ठाकुरगंज से दवा लेकर लौटे थे। सुबह करीब 6:30 बजे ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और आशंका है कि मृतक ने पुल से कूदकर जान दी होगी। वहीं, मृतक की पत्नी रूपरानी ने मकान विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर के अनुसार, गाँव के छंगा और उसके परिजनों ने पहले भी धमकी दी थी। पुलिस ने परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए केस की जाँच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं—आत्महत्या, दुर्घटना और हत्या—पर बारीकी से छानबीन जारी है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.