• Home  
  • लखनऊ एयरपोर्ट पर थाई महिला फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ एयरपोर्ट पर थाई महिला फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार

लखनऊ एयरपोर्ट पर थाई महिला फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ी गई लखनऊ एयरपोर्ट (अमौसी) पर इमिग्रेशन टीम ने एक थाई महिला को फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिला की पहचान थोंगफुन चायफा उर्फ दरिन चोकथनपट के रूप में हुई है, जो पहले से ब्लैकलिस्टेड थी। मार्च 2025 में उसे एग्जिट परमिट पर […]

लखनऊ एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ थाई महिला गिरफ्तार

लखनऊ एयरपोर्ट पर थाई महिला फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ी गई

लखनऊ एयरपोर्ट (अमौसी) पर इमिग्रेशन टीम ने एक थाई महिला को फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिला की पहचान थोंगफुन चायफा उर्फ दरिन चोकथनपट के रूप में हुई है, जो पहले से ब्लैकलिस्टेड थी।

मार्च 2025 में उसे एग्जिट परमिट पर भारत से भेजा गया था, लेकिन 31 जुलाई 2025 को वह फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रक्सौल बॉर्डर से भारत में घुस आई। इस पूरे रैकेट में लखनऊ निवासी जसविंदर सिंह, उसके साथी नवेंदु मित्तल और शुवेंदु निगम शामिल थे, जिन्होंने महिला के लिए कई फर्जी पासपोर्ट तैयार करवाए।

सरोजनी नगर पुलिस पर सवाल

20 अगस्त को इमिग्रेशन और खुफिया विभाग ने जसविंदर और महिला को पकड़कर सरोजनी नगर पुलिस को सौंपा था। लेकिन पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की और न ही जांच की। आरोपियों को छोड़ दिया गया। बाद में जब महिला ने लखनऊ एयरपोर्ट से भागने की कोशिश की तो फिर से पकड़ी गई।

इमिग्रेशन अधिकारियों की तहरीर

जांच में तीन पासपोर्ट, दो थाई आईडी, बोर्डिंग पास और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इमिग्रेशन अधिकारियों ने सरोजनी नगर थाने में जसविंदर सिंह, नवेंदु मित्तल, शुवेंदु निगम और थाई महिला के खिलाफ बीएनएस एक्ट और विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14(b), 14(c) में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति के अनुसार, फिलहाल मामला जांच में है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.