• Home  
  • लखनऊ: सुलतानपुर बाहुबली ने सुपरवाइजर पर पिस्टल तानी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ: सुलतानपुर बाहुबली ने सुपरवाइजर पर पिस्टल तानी

लखनऊ हादसा: सुलतानपुर बाहुबली भाइयों ने टोयटा वर्कशाप सुपरवाइजर पर तानी पिस्टल, जमकर की पिटाई लखनऊ में मंगलवार को बड़ा हादसा सामने आया। चिनहट स्थित सनी टोयटा एजेंसी के वर्कशाप में सुलतानपुर बाहुबली साहबुद्दीन और उसके भाई इरफान ने सर्विसिंग को लेकर वर्कशाप सुपरवाइजर प्रमोद विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों भाइयों ने सुपरवाइजर […]

लखनऊ: सुलतानपुर बाहुबली ने सुपरवाइजर पर पिस्टल तानी

लखनऊ हादसा: सुलतानपुर बाहुबली भाइयों ने टोयटा वर्कशाप सुपरवाइजर पर तानी पिस्टल, जमकर की पिटाई

लखनऊ में मंगलवार को बड़ा हादसा सामने आया। चिनहट स्थित सनी टोयटा एजेंसी के वर्कशाप में सुलतानपुर बाहुबली साहबुद्दीन और उसके भाई इरफान ने सर्विसिंग को लेकर वर्कशाप सुपरवाइजर प्रमोद विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों भाइयों ने सुपरवाइजर को लात-घूसों और पिस्टल के बट से बुरी तरह पीटा। यही नहीं, सिर पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी भी दी।

घटना का पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सुलतानपुर बाहुबली साहबुद्दीन अपने भाई इरफान और गुर्गों के साथ फॉरच्यूनर की सर्विस कराने वर्कशाप पहुंचा था। गाड़ी जल्दी सर्विस करने की बात पर विवाद हो गया। जब सुपरवाइजर ने विरोध किया तो साहबुद्दीन ने गाड़ी से पिस्टल निकालकर सीधे सिर पर तान दी और कहा – “अभी जान से मार दूंगा।”

इसके बाद दोनों भाइयों ने मिलकर सुपरवाइजर को पिस्टल के बट और लात-घूसों से जमकर पीटा। बीच-बचाव करने आए अन्य कर्मचारियों को भी नहीं छोड़ा गया और उन पर भी पिस्टल तान दी गई। जाते-जाते धमकी दी – “एक हफ्ते के अंदर गोली मार देंगे।”

CCTV में कैद हुई वारदात

पूरी घटना वर्कशाप में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सुपरवाइजर प्रमोद विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर के साथ CCTV फुटेज और वीडियो सबूत के तौर पर सौंपा।

पुलिस की कार्रवाई

शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुलतानपुर बाहुबली साहबुद्दीन, उसके भाई इरफान और गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर चिनहट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.