• Home  
  • Lucknow Traffic Alert 2025: 15 अगस्त, चेहल्लुम जुलूस पर रूट डायवर्जन
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Traffic Alert 2025: 15 अगस्त, चेहल्लुम जुलूस पर रूट डायवर्जन

Lucknow Traffic Alert 2025: 15 अगस्त और चेहल्लुम जुलूस पर रूट डायवर्जन, कई मार्ग बंद Lucknow Traffic Alert 2025: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम जुलूस 2025 के चलते बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। चेहल्लुम का जुलूस हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर निकाला […]

लखनऊ ट्रैफिक डायवर्जन रूट 2025

Lucknow Traffic Alert 2025: 15 अगस्त और चेहल्लुम जुलूस पर रूट डायवर्जन, कई मार्ग बंद

Lucknow Traffic Alert 2025: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम जुलूस 2025 के चलते बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। चेहल्लुम का जुलूस हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर निकाला जाएगा। दोपहर 1 बजे इमामबाड़ा नाजिम साहब से शुरू होकर जुलूस विक्टोरिया स्ट्रीट, अकबरी गेट, नक्खास तिराहा और बिल्लौचपुरा से गुजरेगा। इसमें 40-50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।

इसी दिन सुबह 8 बजे राजभवन में ध्वजारोहण और शाम 5 बजे स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। इस दौरान राजभवन और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रहेगा।

मुख्य ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

  • राजभवन मार्ग: बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन, डीएसओ चौराहा और हजरतगंज की ओर आम वाहन नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग: गोल्फ क्लब चौराहा या एसएन ओवरब्रिज।

  • लालबत्ती चौराहा: प्रेरणा केन्द्र, एनेक्सी और सिसेंडी तिराहे की ओर यातायात बंद। वैकल्पिक मार्ग: बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब, एसएन ओवरब्रिज।

  • हजरतगंज चौराहा: डीएसओ चौराहा की ओर मार्ग बंद, वाहन पार्क रोड से गुजरेंगे।

  • रॉयल होटल चौराहा: सिसेंडी, डीएसओ, एनेक्सी और प्रेरणा केन्द्र तिराहे की ओर मार्ग बंद। वैकल्पिक मार्ग: हजरतगंज या बर्लिंग्टन चौराहा।

  • डीएसओ चौराहा: पार्क रोड से हजरतगंज चौराहा तक एकल मार्ग निलंबित।

चेहल्लुम जुलूस क्षेत्र में डायवर्जन

  • टूड़ियागंज तिराहा: नक्खास या हैदरगंज की ओर यातायात बंद, वैकल्पिक मार्ग: गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, सआदतगंज।

  • कमला नेहरू क्रॉसिंग: नक्खास, टुड़ियागंज की ओर मार्ग बंद, वैकल्पिक मार्ग: मेडिकल कॉलेज, चौक।

  • रकाबगंज पुल: नक्खास की ओर ट्रैफिक बंद, वैकल्पिक मार्ग: मेडिकल कॉलेज या नाका।

  • हैदरगंज तिराहा: नक्खास या बुलाकी अड्डा की ओर मार्ग बंद, वैकल्पिक मार्ग: ऐशबाग।

  • बुलाकी अड्डा तिराहा: हैदरगंज या मिल एरिया की ओर मार्ग बंद, वैकल्पिक मार्ग: टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम।

  • मिल एरिया तिराहा: बुलाकी अड्डा या एवररेडी की ओर मार्ग बंद, वैकल्पिक मार्ग: राजाजीपुरम।

  • एवररेडी तिराहा: मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिंग की ओर मार्ग बंद, वैकल्पिक मार्ग: भूसामंडी, मवैया, आलमबाग।

  • रणजीत सिंह बिल्डिंग तिराहा: एवररेडी या कर्बला तालकटोरा की ओर मार्ग बंद, वैकल्पिक मार्ग: भरतपुरी रोड, राजाजीपुरम।

  • आलमबाग: विक्रम कॉटन मिल, एवररेडी तिराहा की ओर मार्ग बंद, वैकल्पिक मार्ग: सूर्यनगर, राजाजीपुरम।

  • विक्रम कॉटन मिल तिराहा: कर्बला तालकटोरा या एवररेडी की ओर मार्ग बंद, वैकल्पिक मार्ग: लगड़ा फाटक ओवरब्रिज।

  • A ब्लॉक राजाजीपुरम: कर्बला तालकटोरा की ओर मार्ग बंद, वैकल्पिक मार्ग: राजाजीपुरम आलमनगर रोड।

  • भूसामंडी तिराहा: एवररेडी की ओर मार्ग बंद, वैकल्पिक मार्ग: ऐशबाग रोड, मवैया, आलमबाग।

  • मवैया तिराहा: ओवरब्रिज से एवररेडी की ओर मार्ग बंद, वैकल्पिक मार्ग: आलमबाग सूर्यनगर।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.