• Home  
  • Independence Day 2025: भारत 78वां या 79वां स्वतंत्रता दिवस?
- शिक्षा

Independence Day 2025: भारत 78वां या 79वां स्वतंत्रता दिवस?

Independence Day 2025: भारत में 78वां या 79वां स्वतंत्रता दिवस? जानें सही वर्षगांठ 15 अगस्त 2025 को पूरा देश आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस 2025 मना रहा है। 1947 में इसी दिन भारत ने अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति पाई थी और एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। इस साल देश को आजादी मिले 78 साल […]

Independence Day 2025 celebration in India

Independence Day 2025: भारत में 78वां या 79वां स्वतंत्रता दिवस? जानें सही वर्षगांठ

15 अगस्त 2025 को पूरा देश आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस 2025 मना रहा है। 1947 में इसी दिन भारत ने अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति पाई थी और एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। इस साल देश को आजादी मिले 78 साल पूरे हो चुके हैं। हर साल इस दिन तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया जाता है और देश के वीर सपूतों को उनकी शहादत के लिए नमन किया जाता है। परंपरा के अनुसार, प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराकर देश को संबोधित करेंगे। Independence Day 2025 के जश्न की तैयारियां पूरे देश में जोरों पर हैं, जबकि सोशल मीडिया पर यह चर्चा है कि यह 78वां है या 79वां स्वतंत्रता दिवस।

भारत 78वां या 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है?

15 अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश शासन से आज़ादी हासिल की थी और उसी साल पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था। साल 2025 में भारत को आजादी मिले 78 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन चूंकि 1947 को पहला स्वतंत्रता दिवस माना जाता है, इसलिए 2025 में देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दिन तिरंगा फहराकर देश के वीर शहीदों को याद किया जाता है और आजादी के जश्न में पूरा भारत एक साथ शामिल होता है।

स्वतंत्रता दिवस से जुड़े 5 रोचक तथ्य

1. 15 अगस्त को सिर्फ भारत ही नहीं, 5 और देश मनाते हैं आज़ादी
भारत के अलावा दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, बहरीन, कांगो और लिकटेंस्टाइन भी 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

2. 15 अगस्त को संविधान लागू नहीं हुआ था
आजादी के दिन 15 अगस्त 1947 को भारत का संविधान लागू नहीं हुआ था। संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, जिसे हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।

3. लाल किले पर पहली बार तिरंगा
15 अगस्त 1947 को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले पर पहली बार तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया।

4. तिरंगे के रंगों का खास मतलब
तिरंगे का केसरिया रंग साहस और बलिदान का, सफेद रंग शांति और सत्य का, जबकि हरा रंग विश्वास और समृद्धि का प्रतीक है। अशोक चक्र न्याय और प्रगति का प्रतीक है।

5. आज़ादी की आधी रात का ऐतिहासिक भाषण
14 अगस्त 1947 की आधी रात को पंडित नेहरू ने “Tryst with Destiny” नाम से मशहूर भाषण दिया, जिसमें उन्होंने भारत की आजादी और भविष्य के सपनों की बात की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.