• Home  
  • रक्षाबंधन 2025: महिलाओं को 3 दिन फ्री रोडवेज यात्रा सुविधा
- बड़ी खबर

रक्षाबंधन 2025: महिलाओं को 3 दिन फ्री रोडवेज यात्रा सुविधा

रक्षाबंधन 2025: यूपी में महिलाओं के लिए 3 दिन मुफ्त रोडवेज बस यात्रा, लखनऊ से 986 बसें संचालित, हेल्प डेस्क और पेट्रोलिंग टीम तैनात रक्षाबंधन 2025 के खास मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा 8 […]

raksha-bandhan-2025-free-roadways-bus-service

रक्षाबंधन 2025: यूपी में महिलाओं के लिए 3 दिन मुफ्त रोडवेज बस यात्रा, लखनऊ से 986 बसें संचालित, हेल्प डेस्क और पेट्रोलिंग टीम तैनात

रक्षाबंधन 2025 के खास मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक मिलेगी। महिलाएं इस दौरान एक सहयात्री (सहायक) के साथ एसी और नॉन-एसी दोनों प्रकार की यूपी रोडवेज बसों में बिना टिकट सफर कर सकेंगी।

986 बसें चलेंगी, 50 रिजर्व में रहेंगी
त्योहार पर भीड़ को देखते हुए लखनऊ रीजन से 986 रोडवेज बसें चलाई जाएंगी और 50 बसें रिजर्व रखी गई हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत रूट पर भेजा जाएगा।

बसों की सफाई और 13 पॉइंट पर तकनीकी जांच
त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी बसों की सफाई और तकनीकी जांच 13 निर्धारित बिंदुओं पर की जा रही है, खासकर लंबी दूरी की बसों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कर्मचारियों को मृदुल व्यवहार और वर्दी में रहने के निर्देश
चालक और परिचालक वर्दी में रहेंगे और वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं की मदद करेंगे। यात्रियों से मृदुल व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी रूटों पर निगरानी के लिए अधिकारी तैनात रहेंगे।

हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम सक्रिय
लखनऊ समेत सभी बड़े बस स्टेशनों पर हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। केंद्रीय कंट्रोल रूम (8726005808) पर सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक जानकारी ली जा सकती है।

अवध बस स्टेशन और प्रमुख रूटों पर पेट्रोलिंग टीमें
सुरक्षा के लिए अवध बस स्टेशन, लखनऊ-रायबरेली और लखनऊ-कानपुर मार्ग पर पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए हैं।

ट्रेनों में भीड़, रोडवेज पर बढ़ा भरोसा
रक्षाबंधन से पहले दिल्ली, मुंबई, बिहार और पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनें फुल हो गई हैं। टिकट न मिलने के कारण यात्रियों का भरोसा अब रोडवेज बसों पर बढ़ गया है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.