• Home  
  • Lucknow News: सेंट जोज़फ स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, शिक्षक गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow News: सेंट जोज़फ स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, शिक्षक गिरफ्तार

लखनऊ: ठाकुरगंज इलाके के एक निजी स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा से मैथ्स टीचर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने परेशान होकर पूरी घटना अपने पिता को बताई, जिसके बाद उन्होंने ठाकुरगंज थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। घटना का खुलासा फाजिल नगर सआदतगंज निवासी पीड़ित पिता के अनुसार, […]

सेंट जोज़फ स्कूल, लखनऊ में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला

लखनऊ: ठाकुरगंज इलाके के एक निजी स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा से मैथ्स टीचर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने परेशान होकर पूरी घटना अपने पिता को बताई, जिसके बाद उन्होंने ठाकुरगंज थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी।

Lucknow News: सेंट जोज़फ स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, शिक्षक गिरफ्तार

घटना का खुलासा

फाजिल नगर सआदतगंज निवासी पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी 13 वर्षीय बेटी बालागंज स्थित एक निजी स्कूल में सातवीं की छात्रा है। गुरुवार को जब पिता बेटी को लेने स्कूल पहुंचे तो वह देर तक बाहर नहीं आई। पूछने पर स्कूल प्रबंधन ने कोई जानकारी नहीं दी। बाद में रोती हुई बेटी ने बताया कि स्कूल का मैथ्स टीचर मोहित मिश्रा पिछले 15 दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। जब भी वह वॉशरूम जाती है, आरोपी पीछे-पीछे जाता और गलत तरीके से छूता था।

ट जोज़फ स्कूल, लखनऊ में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला

आरोपी टीचर मोहित मिश्रा।

स्कूल प्रबंधन पर आरोप

पिता का कहना है कि शिकायत करने पर प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजमेंट ने आरोपी को स्कूल में ही छिपा दिया और एक महिला टीचर के जरिए पीड़िता को डराने-धमकाने की कोशिश की गई।

शिक्षक गिरफ्तार

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी शिक्षक मोहित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.