• Home  
  • Red Dragon Restaurant में फैमिली से बदसलूकी का वीडियो वायरल
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Red Dragon Restaurant में फैमिली से बदसलूकी का वीडियो वायरल

Red Dragon Restaurant Controversy: लखनऊ में फैमिली से बदसलूकी, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का मामला Lucknow: लखनऊ के पॉश इलाके विभूति खंड स्थित Red Dragon Restaurant में मंगलवार रात एक परिवार के साथ रेस्टोरेंट स्टाफ की कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। फैमिली डिनर विवाद में बदल गया जब ऑर्डर को लेकर बहस गाली-गलौज और […]

Red Dragon Restaurant में फैमिली से गाली और धक्का-मुक्की का मामला

Red Dragon Restaurant Controversy: लखनऊ में फैमिली से बदसलूकी, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का मामला

Lucknow: लखनऊ के पॉश इलाके विभूति खंड स्थित Red Dragon Restaurant में मंगलवार रात एक परिवार के साथ रेस्टोरेंट स्टाफ की कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। फैमिली डिनर विवाद में बदल गया जब ऑर्डर को लेकर बहस गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में तब्दील हो गई। अब यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसे लोग “Lucknow Restaurant Controversy” के तौर पर देख रहे हैं।

मंगलवार रात एक फैमिली डिनर के लिए रेड ड्रैगन रेस्टोरेंट पहुंची थी। शिकायतकर्ता परिवार के मुताबिक, ऑर्डर देने के बाद स्टाफ से बहस हो गई, जिसके बाद महिला और बुजुर्ग सदस्यों से दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट स्टाफ ने जानबूझकर उकसाने का काम किया और हाथापाई की। Restaurant Staff Misbehaviour की यह घटना तेजी से वायरल हो रही है।

घटना के समय वहां मौजूद अन्य ग्राहकों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति काबू से बाहर होती गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी और विभूति खंड थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और फैमिली की तहरीर ली गई है।

प्रारंभिक जांच में मामला आपसी बहस से शुरू होकर गाली-गलौज तक पहुंचा बताया गया है। पुलिस ने कहा कि CCTV फुटेज खंगाली जा रही है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.