सावन का चौथा सोमवार: शिवालयों में भीड़, जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा के लिए ट्रैफिक अलर्टसावन का चौथा सोमवार: कांवड़ यात्रा में हाईवे रिजर्व

सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में भीड़ उमड़ी। जयकारों संग जलाभिषेक हुआ। कांवड़ यात्रा के लिए हाईवे की एक लेन आरक्षित की गई।

प्रयागराज – Sawan Somwar 2025 का चौथा सोमवार श्रद्धा और आस्था में डूबा नजर आया। भोलेनाथ के जयकारों से गूंजते शिवालयों में आज सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर, सोमेश्वर महादेव, दशाश्वमेध, नाथेश्वर महादेव, पड़िला महादेव और सुजावन देव मंदिर में लंबी कतारों के बीच जलाभिषेक किया गया।

हेलिकॉप्टर से मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर पुष्पवर्षा होती हुई, शिव भक्तों की भारी भीड़ और मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें

भोलेनाथ के भक्तों ने दूध, बेलपत्र, और जल चढ़ाकर शिव पूजा की। श्रद्धालुओं का उत्साह इतना अधिक था कि छोटे-छोटे बच्चे भी कांवड़ यात्रा में भाग लेते नजर आए।

Kanwar Yatra 2025 को लेकर प्रयागराज से वाराणसी बॉर्डर तक हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित की गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

  • 20 ड्रोन से निगरानी

  • 200 से ज्यादा CCTV कैमरे पूरे रूट पर

  • QRT टीमें और पुलिस बल तैनात

  • हर 200 मीटर पर पुलिस फोर्स

  • इमरजेंसी सेवाओं में एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां भी स्टैंडबाय

दशाश्वमेध घाट पर एक अपाहिज शिवभक्त का जुनून देखने लायक था। वह अपने दोस्तों की मदद से कांवड़ लेकर काशी में जलाभिषेक के लिए निकला। छोटे शिवभक्त भी कांवड़ लेकर घाटों पर जल भरते नजर आए।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *