8.8 तीव्रता के रूस भूकंप से मची तबाहीरूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी से टोक्यो तक अलर्ट

रूस में भीषण भूकंप के बाद जापान में अलर्ट, समुद्र तट खाली कराए गए

रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप बुधवार सुबह (भारतीय समयानुसार 4:54 बजे) रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में आया, जिसे दुनिया के छठे सबसे बड़े भूकंप के रूप में दर्ज किया गया है। यह जानकारी US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने दी है। भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर गहराई में था।

भूकंप के बाद 4 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरों ने कामचटका तट को अपनी चपेट में लिया, जिससे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने कहा कि दशकों में यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था। उन्होंने बताया कि एक किंडरगार्टन स्कूल को भी नुकसान पहुंचा है।

इस भूकंप और संभावित सुनामी को लेकर जापान ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। NHK टीवी के अनुसार, जापान के पूर्वी तट से पहली सुनामी लहरें पहुंच चुकी हैं। लगभग 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, और फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को एहतियातन खाली कराया गया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *