• Home  
  • लखनऊ मासूम की मौत: सौतेले पिता की पिटाई का आरोप
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ मासूम की मौत: सौतेले पिता की पिटाई का आरोप

दो साल के मासूम आदित्य की पीट-पीटकर हत्या की गोमतीनगर की बड़ी जुगौली में रूह कंपा देने वाली वारदात बच्चे के रोने से बौखलाए सौतेले बाप ने मासूम की हत्या की लखनऊ मासूम हत्या केस: राजधानी के गोमतीनगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सौतेले पिता ने महज दो साल के […]

लखनऊ में बच्ची की संदिग्ध मौत, सौतेले पिता पर हत्या का आरोप
  • दो साल के मासूम आदित्य की पीट-पीटकर हत्या की
  • गोमतीनगर की बड़ी जुगौली में रूह कंपा देने वाली वारदात
  • बच्चे के रोने से बौखलाए सौतेले बाप ने मासूम की हत्या की

लखनऊ मासूम हत्या केस: राजधानी के गोमतीनगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सौतेले पिता ने महज दो साल के मासूम आदित्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मासूम के रोने पर आरोपी इतना बौखला गया कि उसे बेरहमी से पीटा, जिससे खून की उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना बड़ी जुगौली कॉलोनी की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जगन्नाथ सैनी और आदित्य की मां नंदिनी की शादी दो महीने पहले हुई थी। नंदिनी का यह बच्चा पहले पति राजेश से था। घटना के समय मां काम पर गई थी और आरोपी घर पर था। उसी दौरान आदित्य के रोने पर उसने उसे इतना मारा कि वह बेहोश हो गया।

स्थानीय पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई और वजह तो नहीं थी।

 पीड़िता ने बताया कि जगन्नाथ बच्चों से नाराज रहता था और आए दिन झगड़ा करता था। वह चाहती है कि दोषी को सख्त सजा मिले।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.