सिपाही की पत्नी की आखिरी रील का स्क्रीनशॉटलखनऊ: सिपाही की पत्नी ने सुसाइड से पहले बनाई इमोशनल रील

लखनऊ सुसाइड केस: बीकेटी थाना क्षेत्र में सिपाही की पत्नी ने सुसाइड किया। मृतका सौम्या कश्यप ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उसने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में सौम्या ने बताया कि उसका देवर, पति और ससुराल के अन्य सदस्य उस पर दूसरी शादी का दबाव बना रहे थे। उसका पति अनुराग सिंह पुलिस कांस्टेबल है।

सौम्या ने वीडियो में कहा कि उसका पति उसे छोड़कर दूसरी महिला से शादी करना चाहता है और उसे रास्ते से हटाने की कोशिश कर रहा है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति के चाचा पेशे से वकील हैं और उन्होंने ही उसे जान से मारने के लिए उकसाया।

सिपाही की पत्नी ने सुसाइड किया

वीडियो में सौम्या रोती हुई कहती है, “वकील ने मेरे पति से कहा कि तू मार दे इसे, मैं तुझे बचा लूंगा।” उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

चार महीने पहले ही सौम्या और अनुराग ने लव मैरिज की थी। सौम्या के मुताबिक, शादी के बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पति मारपीट करता था और जेठ धमकी देता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई। लखनऊ पुलिस अधिकारी जितेंद्र दुबे ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि परिवार को सूचना दे दी गई है। सौम्या का मायका मैनपुरी में है, जहां से परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *