परिसीमन बिल को लेकर समाजवादी पार्टी ने विरोध का ऐलान किया है। सांसदों को 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में अनिवार्य रूप से मौजूद रहकर बिल के खिलाफ वोट करने का निर्देश दिया गया है।
लखनऊ। परिसीमन बिल को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। पार्टी ने संसद के भीतर परिसीमन बिल (Delimitation Bill) के खिलाफ मतदान करने का ऐलान किया है। इस संबंध में पार्टी के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा सांसदों के लिए थ्री-लाइन व्हिप जारी किया है।
30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के चार दिवसीय विशेष सत्र को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपने सभी सांसदों को सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। पार्टी की ओर से जारी निर्देश में सांसदों से परिसीमन बिल का विरोध करने और मतदान के दौरान पार्टी के रुख के अनुरूप वोट करने को कहा गया है।
परिसीमन बिल को लेकर संसद में राजनीतिक बहस तेज होने के बीच समाजवादी पार्टी का यह ऐलान विपक्षी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष सत्र के दौरान इस मुद्दे पर संसद में चर्चा और राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है।
