चंद्रशेखर आजाद ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया। आजाद समाज पार्टी की सरकार बनने पर एक OBC और एक मुस्लिम डिप्टी सीएम बनाने की बात कही।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सत्ता में भागीदारी का नया फॉर्मूला पेश कियाउत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने सरकार बनने की स्थिति में दो उपमुख्यमंत्री बनाने का बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर एक डिप्टी सीएम ओबीसी (OBC) समुदाय से और दूसरा मुस्लिम समुदाय से होगा।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ओबीसी की बड़ी आबादी को देखते हुए हर जाति और समुदाय के लोगों को नेतृत्व का अवसर दिया जाएगा। उनका दावा है कि लोगों को चुनाव लड़ने, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और अपनी आवाज उठाने का पूरा मौका मिलेगा।
उनके इस बयान को यूपी की आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति और सामाजिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश में जातीय समीकरण, पिछड़े वर्गों और मुस्लिम मतदाताओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर विभिन्न दल लगातार अपनी रणनीतियां तैयार कर रहे हैं।