• Home  
  • योगी का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपाई कुत्ते की पूंछ जैसे
- उत्तरप्रदेश - गोरखपुर

योगी का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपाई कुत्ते की पूंछ जैसे

योगी का अखिलेश यादव पर हमला। गोरखपुर रोड शो में 14 वर्षीय आर्यवर्धन की मौत के बाद सपा पर निशाना, ओमप्रकाश राजभर ने भी उठाए सवाल। गोरखपुर। गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान हुई किशोर की मौत को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी […]

गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान किशोर की मौत के बाद योगी आदित्यनाथ का बयान।

योगी का अखिलेश यादव पर हमला। गोरखपुर रोड शो में 14 वर्षीय आर्यवर्धन की मौत के बाद सपा पर निशाना, ओमप्रकाश राजभर ने भी उठाए सवाल।

गोरखपुर। गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान हुई किशोर की मौत को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपाई कुत्ते की पूंछ की तरह हैं, जो कभी सीधे नहीं हो सकते। योगी ने सपा की कार्यशैली और राजनीतिक व्यवहार पर सवाल उठाए।

दरअसल, 18 नवंबर को अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा गोरखपुर पहुंची थी। इस दौरान कूड़ाघाट इलाके में रोड शो में शामिल बैकहो लोडर (JCB) की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह श्रीनेत के 14 वर्षीय बेटे आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन भी किया।

अखिलेश यादव पर भी उठे सवाल

इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। भाजपा ने आरोप लगाया कि रोड शो के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। वहीं, मृतक के पिता ने जेसीबी चालक और रोड शो के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। भाजपा ने आरोप लगाया कि रोड शो के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। वहीं, मृतक के पिता ने जेसीबी चालक और रोड शो के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी ओर, अखिलेश यादव ने घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

ओमप्रकाश राजभर ने भी साधा निशाना

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश यादव को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि रोड शो में शामिल जेसीबी की वजह से मासूम की जान गई। राजभर ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने घटना पर संवेदना व्यक्त नहीं की।

परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।

इस हादसे के बाद राजनीतिक दलों के बीच

आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। वहीं, एक किशोर की मौत ने राजनीतिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और भारी वाहनों के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.