• Home  
  • गोरखपुर में जेसीबी से छात्र की मौत पर 66 लोगों के खिलाफ मुकदमा, छह नामजद; आज पीड़ित परिवार से मिलेंगे सीएम योगी
- उत्तरप्रदेश - गोरखपुर

गोरखपुर में जेसीबी से छात्र की मौत पर 66 लोगों के खिलाफ मुकदमा, छह नामजद; आज पीड़ित परिवार से मिलेंगे सीएम योगी

गोरखपुर में अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से छात्र की मौत के मामले में छह नामजद समेत 66 लोगों पर FIR दर्ज। सीएम योगी आज पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा के दौरान […]

गोरखपुर में जेसीबी की चपेट में आने से छात्र की मौत के बाद घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, मामले में छह नामजद समेत 66 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

गोरखपुर में अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से छात्र की मौत के मामले में छह नामजद समेत 66 लोगों पर FIR दर्ज। सीएम योगी आज पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने छह नामजद समेत कुल 66 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गुरुवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे।

मृतक की पहचान आर्यवर्धन सिंह श्रीनेत के रूप में हुई है। वह भाजपा नेता ओंकार सिंह श्रीनेत के 14 वर्षीय बेटे और केंद्रीय विद्यालय नंदानगर में कक्षा 10 का छात्र था।

बहन को लेने जा रहा था छात्र, जेसीबी ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, बुधवार (18 नवंबर) को गोरखपुर में अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा निकाली जा रही थी। उनके स्वागत के लिए काफिले में शामिल जेसीबी मशीन से फूल बरसाए जा रहे थे। इसी दौरान आर्यवर्धन अपनी बहन को लेने के लिए महादेव झारखंडी गेट के पास मुख्य मार्ग की ओर जा रहा था।

आरोप है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही जेसीबी ने छात्र को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल आर्यवर्धन को राहगीरों की मदद से एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पांच सपा नेताओं समेत 66 लोगों पर एफआईआर

छात्र के पिता ओंकार सिंह श्रीनेत की लिखित शिकायत पर एम्स थाना पुलिस ने 19 नवंबर की सुबह करीब 2:30 बजे मुकदमा दर्ज किया। एफआईआर में जेसीबी के अज्ञात चालक के अलावा आयोजन समिति से जुड़े साधू यादव उर्फ साधु भइया, मनोज यादव, मृत्युंजय यादव उर्फ विट्टू, योगेश यादव और चंद्र प्रकाश को नामजद किया गया है। इसके साथ ही 50 से 60 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हादसे के बाद तीन किलोमीटर तक लगा जाम

छात्र की मौत के बाद परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने झारखंडी मोड़ पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। इससे सड़क के दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।

सूचना पर जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।

पीड़ित परिवार से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी

घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री गुरुवार को गोरखपुर में पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।

जिलाधिकारी ने भी मामले में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है। इसके अलावा झारखंडी गेट के पास स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका और जेसीबी संचालन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.