• Home  
  • सीएम सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात ने चौंकाया, कल तक आरोप-प्रत्यारोप, आज मुस्कुराकर मिलाया हाथ
- पटना - बिहार

सीएम सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात ने चौंकाया, कल तक आरोप-प्रत्यारोप, आज मुस्कुराकर मिलाया हाथ

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी। कल तक एक-दूसरे पर हमलावर दोनों नेता पटना में मुस्कुराकर मिले और हाथ मिलाया। जानिए इस मुलाकात के पीछे क्या हैं राजनीतिक मायने। पटना। बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर की एक मुलाकात […]

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जनसुराज संयोजक प्रशांत किशोर की पटना में मुलाकात, दोनों नेताओं ने मुस्कुराकर हाथ मिलाया।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी। कल तक एक-दूसरे पर हमलावर दोनों नेता पटना में मुस्कुराकर मिले और हाथ मिलाया। जानिए इस मुलाकात के पीछे क्या हैं राजनीतिक मायने।

पटना। बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर की एक मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से एक-दूसरे पर तीखे हमले करने वाले दोनों नेता जब आमने-सामने आए तो माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। दोनों ने मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया और एक-दूसरे का हालचाल पूछा।

मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही प्रशांत किशोर लगातार सम्राट चौधरी की कार्यशैली और सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को सार्वजनिक बहस की चुनौती भी दी थी। इतना ही नहीं, प्रशांत किशोर ने कानून-व्यवस्था और सरकार के कामकाज को लेकर भी कई बार निशाना साधा था।

अचानक आमने-सामने आए दोनों नेता

दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जनसंघ और बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा के श्रद्धाकर्म में शामिल होने पाटलिपुत्र स्थित उनके आवास ‘अन्नपूर्णा भवन’ पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में जनसुराज के संयोजक और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर भी मौजूद थे।

प्रशांत किशोर ऋतुराज सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल से निकल रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वहां पहुंचे। प्रशांत किशोर रुक गए और आगे बढ़कर मुख्यमंत्री से हाथ मिलाया। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे।

तीखे बयानों के बाद बदला नजर आया अंदाजप्रशांत किशोर लगातार बिहार में अपराध, कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, पलायन और सरकार की कार्यशैली को लेकर मुख्यमंत्री पर हमलावर रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर सम्राट चौधरी पर व्यक्तिगत टिप्पणियां भी की थीं।

ऐसे में दोनों नेताओं का मुस्कुराकर मिलना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि इस मुलाकात को लेकर किसी राजनीतिक समझौते या रणनीतिक बदलाव की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

शिष्टाचार या कोई नया सियासी समीकरण?

बिहार की राजनीति में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या यह केवल सामाजिक कार्यक्रम में हुई शिष्टाचार मुलाकात थी या इसके पीछे कोई राजनीतिक संदेश भी छिपा है?

फिलहाल दोनों नेताओं की इस मुलाकात ने बिहार के राजनीतिक माहौल में नई चर्चा छेड़ दी है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ अपना आक्रामक रुख जारी रखते हैं या उनके राजनीतिक अंदाज में कोई बदलाव देखने को मिलता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.