रोहतक में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के PSO ने आत्महत्या कर ली। मोखरा गांव में कमरे के अंदर शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रोहतक: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) की आत्महत्या का मामला सामने आया है। हरियाणा के रोहतक जिले में उनका शव एक कमरे के अंदर मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मामले की जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना रोहतक के मोखरा गांव की है। कमरे में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।