• Home  
  • लखनऊ में बढ़ी गर्मी, मार्च में ही 35°C पार पहुंचा तापमान
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में बढ़ी गर्मी, मार्च में ही 35°C पार पहुंचा तापमान

लखनऊ मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंडी हवा का असर रहता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि मार्च के महीने में ही लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी […]

लखनऊ में बढ़ी गर्मी, मार्च में ही 35°C पार पहुंचा तापमान

लखनऊ मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंडी हवा का असर रहता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि मार्च के महीने में ही लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ का अधिकतम तापमान करीब 35°C और न्यूनतम तापमान 20°C के आसपास रहने का अनुमान है। मार्च के शुरुआती दिनों से ही अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

सामान्य से ज्यादा दर्ज हुआ तापमान

गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.1°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.1°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। इसके अलावा मौसम में नमी का स्तर भी बदल रहा है।

  • अधिकतम आर्द्रता: 80%

  • न्यूनतम आर्द्रता: 27%

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती धूप और कम बादलों के कारण दिन में गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है।

15 मार्च से बारिश और तेज हवाओं की संभावना

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक फिलहाल अगले दो दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि 15 मार्च के बाद 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अगर बारिश होती है तो लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

मार्च के अंत तक बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार मार्च के अंत तक गर्मी का असर और बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश में आगामी ग्रीष्म ऋतु (मार्च, अप्रैल और मई) के दौरान तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना जताई गई है।

अनुमान के मुताबिक:

  • अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री अधिक

  • न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक रह सकता है।

पिछले सर्दियों के मौसम में पश्चिमी विक्षोभों की कम सक्रियता के कारण सामान्य से कम बारिश हुई थी, जिससे तापमान पहले से ही ज्यादा बना हुआ है।

अप्रैल-मई में बढ़ सकते हैं लू के दिन

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अप्रैल और मई में लू  के दिनों की संख्या बढ़ सकती है। खासतौर पर पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में तेज गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।वहीं, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में सक्रिय ला-नीना की स्थिति अब कमजोर पड़ रही है और तटस्थ स्थिति में बदलने की संभावना है। इसके साथ ही हिंद महासागरीय द्विध्रुव (IOD) भी तटस्थ रहने की उम्मीद है।इन सभी मौसमी परिस्थितियों के कारण पूरे सीजन में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे रातों में भी गर्मी महसूस हो सकती है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.