• Home  
  • UP News: धुंध से लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट डायवर्ट
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

UP News: धुंध से लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट डायवर्ट

राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह घनी धुंध के कारण विमान संचालन प्रभावित रहा। खराब दृश्यता की वजह से हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की उड़ान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतर नहीं सकी और उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। इसके अलावा कई घरेलू उड़ानें भी घंटों देरी से रवाना हुईं। धुंध के कारण फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट […]

UP News: धुंध से लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट डायवर्ट

राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह घनी धुंध के कारण विमान संचालन प्रभावित रहा। खराब दृश्यता की वजह से हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की उड़ान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतर नहीं सकी और उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। इसके अलावा कई घरेलू उड़ानें भी घंटों देरी से रवाना हुईं।

धुंध के कारण फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक सुबह से छाई धुंध के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी काफी कम रही। इसी वजह से हैदराबाद से सुबह 8:05 बजे पहुंची इंडिगो की उड़ान (6E-608) को एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। बाद में विमान को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा।

कई घरेलू उड़ानें भी हुईं लेट

खराब मौसम की वजह से कई अन्य उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ।

  • इंडिगो की लखनऊ-दिल्ली उड़ान (6E-2108) सुबह 6:10 बजे के बजाय करीब एक घंटे देरी से रवाना हुई।

  • फ्लाइनेस की लखनऊ-दम्माम उड़ान (XY-897) सुबह 6:15 बजे के बजाय 9:05 बजे रवाना हुई।

  • इंडिगो की लखनऊ-बेंगलुरु उड़ान (6E-325) निर्धारित समय 8:45 बजे की जगह करीब सवा घंटे बाद 10 बजे उड़ान भर सकी।

ईरान-इजरायल युद्ध से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

दूसरी ओर ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध का असर भी लखनऊ एयरपोर्ट पर देखने को मिला। खाड़ी देशों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुधवार को भी रद्द कर दी गईं।

रद्द की गई प्रमुख उड़ानें:

  • अबूधाबी से लखनऊ आने वाली इंडिगो फ्लाइट (6E-1416)

  • शारजाह से लखनऊ आने वाली फ्लाइट (6E-1424)

  • दम्माम से लखनऊ आने वाली फ्लाइट (6E-98)

  • लखनऊ से अबूधाबी जाने वाली फ्लाइट (6E-1415)

  • लखनऊ से दम्माम जाने वाली फ्लाइट (6E-97)

  • लखनऊ से शारजाह जाने वाली फ्लाइट (6E-1423)

इन उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.