• Home  
  • Avimukteshwaranand बोले- मौलाना को समझाएं, मां पर टिप्पणी नहीं
- उत्तरप्रदेश

Avimukteshwaranand बोले- मौलाना को समझाएं, मां पर टिप्पणी नहीं

Avimukteshwaranand बोले- मौलाना को समझाएं, योगी की मां हमारी भी मां स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर की गई टिप्पणी को बेहद गंभीर बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की मां सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे समाज की मां हैं और […]

Avimukteshwaranand बोले- मौलाना को समझाएं, मां पर टिप्पणी नहीं

Avimukteshwaranand बोले- मौलाना को समझाएं, योगी की मां हमारी भी मां

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर की गई टिप्पणी को बेहद गंभीर बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की मां सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे समाज की मां हैं और किसी की माता के बारे में अपमानजनक टिप्पणी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जा सकती।

‘योगी की मां हमारी भी मां’

हरदोई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “योगी आदित्यनाथ की मां हमारी भी मां हैं। यहां जितने लोग बैठे हैं, उनकी मां हमारी मां हैं और हमारी मां आप सबकी मां हैं।”उन्होंने कहा कि जिसने भी इस तरह के अपशब्द बोले हैं, उसने बहुत गलत किया है और इसके लिए उसे सजा मिलनी चाहिए।

मुस्लिम समाज से की अपील

अविमुक्तेश्वरानंद ने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मौलानाओं को मर्यादा में रहने की सलाह दें। उन्होंने कहा कि चाहे मौलाना हों या पंडित, किसी की मां के बारे में गलत टिप्पणी करना उनके धर्म को भी छोटा करता है।उन्होंने यह भी कहा कि इस्लाम में भी मां का दर्जा सबसे ऊंचा माना गया है, इसलिए इस तरह की बयानबाजी समाज में नफरत और तनाव बढ़ाती है।

शास्त्रों का हवाला देकर मां का महत्व बताया

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में माता का स्थान सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने संस्कृत का श्लोक “पितुः शतगुणी माता गौरवेणातिरिच्यते” का उदाहरण देते हुए कहा कि माता का सम्मान पिता से भी सौ गुना अधिक बताया गया है। इसलिए किसी की मां के खिलाफ अपशब्द कहना अक्षम्य है।

गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा पर हैं शंकराचार्य

बताया जा रहा है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा पर हैं। उन्होंने 7 मार्च को काशी से इस यात्रा की शुरुआत की थी।इस यात्रा के दौरान वे कई जिलों में जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को वे हरदोई पहुंचे, जहां उन्होंने यह बयान दिया।

11 मार्च को लखनऊ में धर्मसभा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 11 मार्च को लखनऊ में धर्मसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.