• Home  
  • लखनऊ एयरपोर्ट पर केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ एयरपोर्ट पर केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

केशव मौर्य हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग: लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया, उड़ान के दौरान निकला धुआं लखनऊ में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद एहतियातन अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट […]

लखनऊ एयरपोर्ट पर केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

केशव मौर्य हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग: लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया, उड़ान के दौरान निकला धुआं

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद एहतियातन अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

कौशांबी जाते समय हुई तकनीकी खराबी

डिप्टी सीएम केशव मौर्य लखनऊ से कौशांबी के लिए रवाना हुए थे। उन्हें बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में आयोजित दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करना था।

उनका हेलीकॉप्टर ला मार्टिनियर ग्राउंड से उड़ान भरकर कौशांबी की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आ गई।

उड़ान के दौरान डिस्प्ले बंद, फिर उठने लगा धुआं

बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान पहले हेलीकॉप्टर का डिस्प्ले सिस्टम अचानक बंद हो गया। इसके कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते केबिन के अंदर धुआं भर गया।

स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

सुरक्षा के बीच कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

ATC की अनुमति मिलने के बाद हेलीकॉप्टर को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। जैसे ही हेलीकॉप्टर ने लैंडिंग की, सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने तुरंत उसे घेर लिया।डिप्टी सीएम केशव मौर्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद तकनीकी टीम ने हेलीकॉप्टर की जांच शुरू कर दी।

11–12 किलोमीटर की दूरी में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि ला मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड से अमौसी एयरपोर्ट की हवाई दूरी लगभग 11 से 12 किलोमीटर है। इसी दूरी के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके बाद पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग संभव हो सकी।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.