• Home  
  • UPSC Result: लखनऊ के दो अभ्यर्थियों को 107वीं, 347वीं रैंक
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ - शिक्षा

UPSC Result: लखनऊ के दो अभ्यर्थियों को 107वीं, 347वीं रैंक

UPSC के परिणाम में लखनऊ के कई अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। इस साल के UPSC Result में लखनऊ से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों ने शीर्ष रैंकों में जगह बनाई। इनमें विमल कुमार ने 107वीं रैंक, आदर्श पांडेय ने 347वीं रैंक और पीयूष कपूर ने 402वीं रैंक हासिल […]

UPSC Result: लखनऊ के दो अभ्यर्थियों को 107वीं, 347वीं रैंक

UPSC के परिणाम में लखनऊ के कई अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। इस साल के UPSC Result में लखनऊ से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों ने शीर्ष रैंकों में जगह बनाई। इनमें विमल कुमार ने 107वीं रैंक, आदर्श पांडेय ने 347वीं रैंक और पीयूष कपूर ने 402वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया है।

किसान के बेटे विमल कुमार ने हासिल की 107वीं रैंक

मूल रूप से रायबरेली के चांदेमऊ गांव के रहने वाले किसान रामदेव के बेटे विमल कुमार ने UPSC में 107वीं रैंक हासिल की है। उनकी मां सियावती देवी गृहिणी हैं।

विमल की शुरुआती पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली से स्नातक (UG) की पढ़ाई पूरी की। इससे पहले भी वह UPSC CSE-2024 में इंटरव्यू तक पहुंच चुके थे।विमल का कहना है कि गांव की पृष्ठभूमि से आने के कारण कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने धैर्य और मेहनत से लक्ष्य हासिल किया। उन्होंने UPSC की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश दिया कि हार न मानें और खुद पर भरोसा बनाए रखें।

गूगल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पीयूष कपूर को 402वीं रैंक

लखनऊ के पीयूष कपूर ने भी UPSC परीक्षा में 402वीं रैंक हासिल की है। वह पिछले 10 वर्षों से अमेरिका में गूगल (Google) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।

पीयूष ने बताया कि गूगल में सीनियर लीडरशिप रोल निभाते हुए UPSC की तैयारी के लिए समय निकालना बड़ी चुनौती थी। उन्होंने टाइम जोन के अंतर का उपयोग करते हुए अपनी तैयारी को डेटा-ड्रिवन प्रोजेक्ट की तरह मैनेज किया।

उन्होंने कहा कि सिलिकॉन वैली में सफल करियर के बावजूद देश के लिए काम करने की इच्छा हमेशा रही। उनकी इस सफलता में उनके पिता अरुण कपूर (सेवानिवृत्त SBI अधिकारी), मां रुचि कपूर और बड़े भाई आयुष कपूर का बड़ा योगदान रहा।

डाक सेवा में ट्रेनिंग के साथ आदर्श पांडेय ने पाई 347वीं रैंक

लखनऊ के अलीगंज निवासी आदर्श पांडेय ने UPSC में 347वीं रैंक हासिल की है। आदर्श इससे पहले UPSC CSE-2024 भी पास कर चुके हैं और वर्तमान में भारतीय डाक सेवा में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

उन्होंने लखनऊ पब्लिक स्कूल, जानकीपुरम से इंटरमीडिएट किया और बाद में सिटी लॉ कॉलेज, चिनहट से LLB ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की।आदर्श का कहना है कि सेल्फ स्टडी और मजबूत रणनीति के दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की। वह मूल रूप से अमेठी जिले के संग्रामपुर के रहने वाले हैं।

अभ्युदय कोचिंग से पढ़कर मानसी ने भी हासिल की सफलता

गाजियाबाद की मानसी ने भी इस बार ऑल इंडिया 444वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने लखनऊ में समाज कल्याण विभाग की अभ्युदय कोचिंग से तैयारी की थी।मानसी का यह पांचवां प्रयास था। तीसरे प्रयास में वह इंटरव्यू तक पहुंची थीं। उनके पिता अशोक कुमार निजी कंपनी में कार्यरत हैं और मां शिवानी देवी गृहिणी हैं।उन्होंने ब्लूम पब्लिक स्कूल गाजियाबाद से इंटरमीडिएट किया और दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीएससी ऑनर्स (2020) की पढ़ाई पूरी की।

युवाओं के लिए प्रेरणा बने सफल अभ्यर्थी

UPSC रिजल्ट में लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के अभ्यर्थियों की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। इन उम्मीदवारों ने यह साबित किया कि मजबूत रणनीति, लगातार मेहनत और आत्मविश्वास से सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.