• Home  
  • समाधान दिवस में लखनऊ नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

समाधान दिवस में लखनऊ नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ नगर निगम समाधान दिवस में हंगामा, सड़क और हाउस टैक्स को लेकर प्रदर्शन लखनऊ नगर निगम में गुरुवार, 6 फरवरी को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। समाधान दिवस में मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव […]

समाधान दिवस में लखनऊ नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ नगर निगम समाधान दिवस में हंगामा, सड़क और हाउस टैक्स को लेकर प्रदर्शन

लखनऊ नगर निगम में गुरुवार, 6 फरवरी को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। समाधान दिवस में मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की।

सड़क न बनने पर फूटा लोगों का गुस्सा

सरोजनी नगर क्षेत्र की अवध विहार कॉलोनी से पहुंचे लोगों ने सड़क न बनने की समस्या को लेकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार शिकायत के बावजूद सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

दुकान किराया और हाउस टैक्स की शिकायतें

समाधान दिवस में कुछ फरियादी दुकानों के किराये से जुड़ी समस्याएं लेकर भी पहुंचे। इसी दौरान एक फरियादी हाउस टैक्स की शिकायत लेकर सामने आया, जो स्वयं नगर निगम में रिटायर्ड टैक्स अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता की मृत्यु को 25 साल हो चुके हैं, इसके बावजूद नगर निगम की ओर से अब भी उनके नाम पर हाउस टैक्स के बिल भेजे जा रहे हैं।

करीब 100 लोग पहुंचे नगर निगम मुख्यालय

सरोजनी नगर से करीब 100 लोग एकजुट होकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। हालांकि, प्रशासन की ओर से व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को एंट्री रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही समाधान दिवस में प्रवेश दिया गया।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.