• Home  
  • Lucknow Manja Accident: गर्दन पर गंभीर कट, बची जान
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Manja Accident: गर्दन पर गंभीर कट, बची जान

Lucknow Manja Accident: पूर्व फौजी के चेहरे पर 10 इंच गहरा कट, 30 टांके; बाल-बाल बची जान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खतरनाक मांझा हादसे का एक और मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर शहीद पथ पर स्कूटी से जा रहे एक पूर्व फौजी के चेहरे पर मांझा गर्दन से थोड़ा ऊपर जबड़े और […]

Lucknow Manja Accident: गर्दन पर गंभीर कट, बची जान

Lucknow Manja Accident: पूर्व फौजी के चेहरे पर 10 इंच गहरा कट, 30 टांके; बाल-बाल बची जान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खतरनाक मांझा हादसे का एक और मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर शहीद पथ पर स्कूटी से जा रहे एक पूर्व फौजी के चेहरे पर मांझा गर्दन से थोड़ा ऊपर जबड़े और होंठ में फंस गया, जिससे उनके चेहरे पर करीब 10 इंच लंबा गहरा घाव हो गया। मांझा गर्दन में न लगने से उनकी जान बच गई।

शहीद पथ पर हुआ हादसा

घायल की पहचान बृजेश राय, रिटायर्ड फौजी के रूप में हुई है। वे वर्तमान में एक सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। उनका घर गोमतीनगर विस्तार के अर्जुनगंज (दाता रोड, सरजूनगर) में है। गुरुवार को वे स्कूटी से गोमतीनगर जा रहे थे, तभी अचानक रास्ते में मांझा चेहरे में उलझ गया। झटका लगते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वे स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े।

कमांड हॉस्पिटल में इलाज, 30 टांके

हादसे के बाद बृजेश राय को Command Hospital में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके चेहरे पर 30 टांके लगाए। इलाज के बाद उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।

सीएम योगी के आदेश के कुछ घंटे बाद हादसा

गौरतलब है कि इस घटना से कुछ घंटे पहले ही योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए थे कि मांझे से यदि किसी की मौत होती है तो उसकी खरीद-फरोख्त और इस्तेमाल न रोक पाने वाले जिम्मेदारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके बावजूद राजधानी में मांझे से जुड़े हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.