• Home  
  • Lucknow Weather: शीतलहर, कोहरा, 5 दिन कड़ाके की ठंड
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Weather: शीतलहर, कोहरा, 5 दिन कड़ाके की ठंड

Lucknow Weather Update: शीतलहर और कोहरे का असर, अगले 5 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट लखनऊ में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर का असर देखने को मिला। सुबह 10 बजे के बाद हल्की धूप निकली, जिससे दिन में कुछ राहत मिली। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम होकर […]

Lucknow Weather: शीतलहर, कोहरा, 5 दिन कड़ाके की ठंड

Lucknow Weather Update: शीतलहर और कोहरे का असर, अगले 5 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट

लखनऊ में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर का असर देखने को मिला। सुबह 10 बजे के बाद हल्की धूप निकली, जिससे दिन में कुछ राहत मिली। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम होकर 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। रात का तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

 अगले 5 दिन रहेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। घने से बहुत घने कोहरे का दौर अगले 48 घंटों तक जारी रह सकता है। इसके बाद हवा की रफ्तार बढ़ने से कोहरे में कमी आने की संभावना है।

अलीगंज और तालकटोरा में हवा खराब

लखनऊ में सुबह के समय वायु गुणवत्ता भी बिगड़ी हुई दर्ज की गई।

  • अलीगंज का AQI 206

  • तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र का AQI 202
    दोनों ही इलाकों में हवा खराब श्रेणी (ऑरेंज ज़ोन) में रही।

वहीं,

  • गोमतीनगर (AQI 80)

  • अंबेडकर यूनिवर्सिटी क्षेत्र (AQI 65)
    ग्रीन ज़ोन में संतोषजनक स्थिति में रहे।

कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 45 के साथ डार्क ग्रीन ज़ोन में अच्छी स्थिति में दर्ज किया गया। शहर के 5 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI सुबह के समय 120 रहा।

बारिश के बाद रात रही सबसे गर्म

मंगलवार सुबह लखनऊ में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि रात में कड़ाके की ठंड पड़ेगी, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से मौसम में बदलाव आया। इसके कारण रात का तापमान 9 डिग्री के बजाय 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।यह तापमान प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक रहा। लगातार तीसरे दिन लखनऊ में रात का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है।

आज से फिर गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी की शुरुआत में मौसम सामान्य होने की संभावना है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण पिछले 24 घंटों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.