• Home  
  • ब्लैकमेल कर किशोरी से ₹25 लाख की ज्वेलरी ऐंठी
- उत्तरप्रदेश

ब्लैकमेल कर किशोरी से ₹25 लाख की ज्वेलरी ऐंठी

14 साल की किशोरी से ब्लैकमेल कर ₹25 लाख के जेवर ऐंठे, पूर्व क्लासमेट पर गंभीर आरोप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सैरपुर इलाके से एक सनसनीखेज ब्लैकमेलिंग मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय किशोरी को उसके पूर्व क्लासमेट ने प्राइवेट फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर घर से करीब ₹25 लाख […]

Lucknow: NEET छात्रा से रेप, मंदिर शादी के बाद ड्राइवर फरार

14 साल की किशोरी से ब्लैकमेल कर ₹25 लाख के जेवर ऐंठे, पूर्व क्लासमेट पर गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सैरपुर इलाके से एक सनसनीखेज ब्लैकमेलिंग मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय किशोरी को उसके पूर्व क्लासमेट ने प्राइवेट फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर घर से करीब ₹25 लाख के जेवर ऐंठ लिए।

दोस्ती के नाम पर ब्लैकमेलिंग

पीड़िता एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। आरोप है कि आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर उसके निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिए। इसके बाद इन्हें वायरल करने की धमकी देकर किशोरी पर दबाव बनाया और धीरे-धीरे घर में रखे कीमती जेवर अपने कब्जे में लेता रहा।

शादी की तैयारी में खुला राज

किशोरी के पिता सर्राफ और बर्तन के व्यवसाय से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि घर में शादी की तैयारियों के चलते जब अलमारी का लॉकर खोला गया, तो उसमें रखे ₹25 लाख कीमत के जेवर गायब मिले। काफी तलाश के बाद भी जब जेवर नहीं मिले, तो बेटी से पूछताछ की गई। दबाव पड़ने पर उसने पूरी घटना परिजनों को बता दी।

आरोपी के परिवार और साथियों की भूमिका

परिजनों का आरोप है कि इस मामले में आरोपी के पिता की भी भूमिका रही है। साथ ही, आरोपी के कुछ अन्य साथी भी इस ब्लैकमेलिंग और चोरी की साजिश में शामिल थे, जिन्होंने उसे सहयोग दिया

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.